एक्सप्लोरर

Delhi Pollution News: दिल्ली सरकार पराली को लेकर सख्त, आज नरेला से शुरू होगा बायो डी-कंपोजर कैंपेन, जानें कितने किसानों को मिलेगा लाभ 

Stubble Burning News: केजरीवाल सरकार पराली गलाने के लिए पांच हजार एकड़ खेत में निःशुल्क करेगी बायो डी-कंपोजर का छिड़काव. शुक्रवार को नरेला के तिगीपुर गांव से शुरू होगा ये अभियान. इसके लिए 13 टीमें गठित. 

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार इस साल दिल्ली में 5 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल के खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव ( Bio De Composer Campaign) करवाएगी. बायो डी-कंपोजर का छिड़काव शुक्रवार को नरेला (Narela) विधान सभा के तिगीपुर (Tigipur) से शुरू किया जाएगा. दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया कि बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर 13 टीमों का गठन किया गया है.

विकास मंत्री ने कहा कि सरकार इस साल पराली गलाने के लिए 5000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल के खेतों में निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करवाएगी. अभी किसानों से फॉर्म भरवाया जा रहा है. आगे जरूरत हुई तो और भी खेतों में इसका छिड़काव कराया जाएगा. पूसा संस्थान खुद से बायो डिकम्पोजर घोल बनाकर दिल्ली सरकार को मुहैया करा रहा है. बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार द्वारा निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा.

15 प्वाइंट विंटर एक्शन प्लान पर होगा अमल

गोपाल राय ने कहा कि सरकार दिल्ली के अंदर सर्दियों के मौसम में होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए 15 बिंदुओं का विंटर एक्शन प्लान बनाया है. 15 फोकस बिंदुओं में शामिल पराली जलाना भी प्रदूषण की समस्या को बढ़ाने में एक एहम भूमिका निभाता है. ऐसे में इस समस्या पर समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें, इसलिए हमारी सरकार ने पिछले सालों की तरह इस बार भी पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डि-कंपोजर का निःशुल्क छिड़काव करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है और कल से छिड़काव शुरू किया जा रहा है.

दिल्ली के अंदर कुछ हिस्सों में ही धान की खेती की जाती है. दिल्ली में पराली से प्रदूषण न हो, इसीलिए पिछले सालों में बायो डी-कंपोजर का निः शुल्क छिड़काव सरकार द्वारा किया गया था. जिसका बहुत ही सकारात्मक परिणाम रहा है. इससे पराली गल गई और खेत की उपजाऊ क्षमता में भी बढ़ोतरी देखी गई. किसानों के सामने एक समस्या यह भी रहती है कि धान की फसल की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच में समय अंतराल कम होता है. इसलिए सरकार समय रहते अभी से इस काम में जुट गई है, ताकि सारी कवायद में देरी भी न हो और किसानों को बेहतर परिणाम भी मिल सकें. दिल्ली के अंदर बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार द्वारा निःशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा. दिल्ली के अंदर किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर टीम द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi News: गर्लफ्रेंड ने किया नजरअंदाज तो आगबबूला हुआ ब्वॉयफ्रेंड, कैब में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget