एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: कहां से फैल रहा है प्रदूषण, 20 अक्टूबर से दिल्ली में रियल टाइम पर ट्रैक होगा सोर्स

Delhi News: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में प्रदूषण (Pollution) से निपटने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है. अब दिल्ली में प्रदूषण के सोर्स को रियल टाइम पर ट्रैक किया जाएगा.

Delhi Source Apportionment System: दिल्ली में अब प्रदूषण (Pollution) के सोर्स की लोकेशन को सही समय पर ट्रैक किया जा सकेगा. दिल्ली की केजरीवाल सरकार की सोर्स विभाजन सिस्टम (Source Apportionment System) 20 अक्टूबर से प्रदूषण के डेटा को भेजना शुरू कर देगा. इस बारे में दिल्ली सरकार की सलाहकार रीना गुप्ता ने कहा कि रियल टाइम के सोर्स विभाजन स्टडी से शहर के अंदर के विभिन्न प्रदूषण लोकेशन को सही समय पर ट्रैक किया जाएगा. 

रीना गुप्ता ने बताया इसके अलावा कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का पूर्वानुमान घंटे के आधार पर तीन दिन पहले और दैनिक आधार पर एक सप्ताह पहले पता चलेगा. विभाजन और पूर्वानुमान के आधार पर शहर के प्रमुख प्रदूषण सोर्स पर लगाम लगाने के लिए एक्शन लिया जाएगा. बता दें कि दिल्ली सरकार ने आईआईटी-कानपुर के साथ मिलकर रियल टाइम में हवा की गुणवत्ता की निगरानी करने और पूर्वानुमान लगाने के लिए इस परियोजना को शुरू किया था.

इस परियोजना के माध्यम से दिल्ली में किसी विशेष स्थान पर वायु प्रदूषण में होने वाली बढ़ोतरी का भी पता चलेगी. जो प्रदूषण के सोर्स के रूप में वाहन, धूल,  विद्युत संयंत्र, बायोमास जलाना, पराली जलाना और कारखानों से निकलने वाला धुआं हो सकता है. इस परियोजना से दिल्ली के अंदर और बाहर कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता और एक्यूआई का दैनिक और साप्ताहिक पूर्वानुमान भी पता चलेगा. अगर सरकार को पहले से ही प्रदूषण की जानकारी मिलगी तो इससे स्कूलों को बंद करने और निर्माण कार्यों और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने जैसे अहम फैसले लेने में मदद मिलेगी.

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से प्रदूषण में आई गिरावट- सीएम केजरीवाल

इससे पहले आज शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कचरा जलाने, धूल और वाहनों की जांच के लिए टीमों के गठन सहित 15-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना की घोषणा की है. सीएम ने इस दौरान कहा कि साल 2020 में इलेक्ट्रिक वाहन नीति और 24 घंटे बिजली आपूर्ति सहित सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदमों से पिछले चार सालों में वायु प्रदूषण के स्तर में 18.6 प्रतिशत की गिरावट आई है.

Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर में छात्रों का खूनी खेल, ऑनलाइन चाकू मंगाकर की स्कूल के ही लड़के की हत्या

Delhi Road Accident Case: सड़क हादसे में युवक की मौत पर दिल्ली HC ने कहा- 'अनट्रेंड ड्राइवर को जनता पर नहीं थोप सकता DTC'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget