एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में पेंशन लेने वालों को बड़ी राहत, मोबाइल एप से जान पाएंगे कब आएगी पेंशन

Mobile App News: समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के मुताबिक बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य पेंशनधारियों की समस्या का समाधान करने के लिए जल्द पेंशन एप लॉन्च करने की तैयारी अंतिम चरण में है. 

Delhi News: दिल्ली सरकार वृद्ध और विकलांगों के लिए चलाए जा रहे पेंशन योजना के तहत छह लाख लोगों को पेंशन देती है. इनमें वृद्ध और विकलांग दोनों ही वर्ग के लोग शामिल हैं. विशेष बात यह है कि दिल्ली सरकार समय पर सभी को पेंशन जारी करती है. बावजूद इसके काफी लोग पेंशन मिलने की तारीख को लेकर चिंतित या उत्साहित रहते हैं. इतना ही नहीं, इस बाबत संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसके बारे में पूछताछ करते रहते हैं. ताकि वो पेंशन के पैसों को निकाल अपनी जरूरत के सामानों को खरीद सकें.

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार अब 6 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सुविधा देने जा रही है. अब दिल्ली में पेंशनधारकों को अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार का समाज कल्याण विभाग एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए पेंशन पाने वाले घर बैठे अपनी पेंशन की पूरी स्थिति जान सकेंगे.

अब नहीं लगाना पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर 

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि बुजुर्गों और विकलांगों के लिए पेंशन एक बहुत जरूरी राहत बनकर सामने आया है, जिसका इंतजार उन्हें हमेशा रहता है. जिससे वह अपनी जरूरत के सामान खरीद सकें. वे अपनी पेंशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अक्सर सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी लगाते हैं. ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए समाज कल्याण विभाग जल्द पेंशन एप लॉन्च करेगा. बुजुर्गों को घर तक सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए विभाग हर जिले में कमिटी का गठन करेगा. पेंशन धारकों की सहायता के लिए हर जिले में जिला सुविधा-सह-शिकायत निवारण समिति बनाई जाएगी. जिसका काम यह सुनिश्चित करना होगा कि हर पेंशन धारक को डोरस्टेप असिस्टेंस यानी घर-घर जाकर सहायता मुहैया कराई जाए.

जानें कितना पेंशन देती है दिल्ली सरकार

बता दें कि दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े 4.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को सरकार पेंशन देती है. जिसमें 60 से 69 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों को 2 हजार रुपए प्रतिमाह और 70 वर्ष से अधिक आयु के वाले को 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है. इसमें भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपए अतिरिक्त राशि प्रदान की जाती है. इसके साथ ही सरकार 1.5 लाख दिव्यांगजनों को भी 2,500 रुपए मासिक पेंशन देती है.

यह भी पढ़ें:  Raghav Chadha: 'चौथी पास राजा की कहानी में जुड़ा नया अध्याय', राघव चड्ढा बोले- '1300 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा महल'

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget