एक्सप्लोरर

Delhi News: राशन कार्ड बनवाकर नहीं ले रहे राशन तो हो जाएं सावधान, दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ration Card Update: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाकर राशन न लेने वाले लोगों पर दिल्ली सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. इसके लिए सरकार ने सूची तैयार कर ली है.

Delhi Government Action On Ration Card Holders: दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम खबर आई है. दरअसल सरकार के फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से ऐसे लोगों की सूची जारी की गई है, जिनके दिल्ली में राशन कार्ड बने हुए हैं लेकिन उन्होंने पिछले 4 महीनों से राशन नहीं लिया है. विभाग के मुताबिक दिल्ली में ऐसे 98,971 राशन कार्ड होल्डर हैं, जिनके राशन कार्ड बने हुए हैं लेकिन वह राशन लेने के लिए दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं. जिसके बाद दिल्ली सरकार ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी में है.

जुलाई से अक्टूबर 2021 तक की है सूची

दिल्ली सरकार के विभाग के मुताबिक करीब 1 लाख राशन कार्ड होल्डर ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड तो बने हुए हैं लेकिन वह पिछले करीब 4 महीने से राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए नहीं पहुंचे हैं, ऐसे में इन राशन कार्ड होल्डरों पर सरकार बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. सरकार के मुताबिक इनके कार्ड कैंसिल किए जाएंगे, जिससे कि उन लोगों के राशन कार्ड बन सके, जो कि लंबे समय से आवेदन दिए हुए हैं.

दिल्ली सरकार के फूड एंड सप्लाई विभाग के मुताबिक दिल्ली के हर एक जिले में ऐसे लोगों की एक सूची तैयार की गई है जो राशन कार्ड होने के बावजूद राशन नहीं ले रहे हैं. बता दें कि दिल्ली में कुल राशन कार्ड धारकों की संख्या 17 लाख 79 हज़ार 413 है. जानकारी के मुताबिक जुलाई से अक्टूबर 2021 तक के समय की एक सूची तैयार की गई है जिसमें कि राशन कार्ड होल्डर्स ने राशन नहीं लिया है. विभाग के आईटी ब्रांच की तरफ से ऐसे लोगों की सूची तैयार कर खाद्द आपूर्ति आयुक्त को भेजी गई है, जिसके बाद ऐसे लोगों की जांच की जाएगी और इन लोगों के राशन कार्ड कैंसिल किए जाएंगे, जिससे कि अन्य दूसरे लोगों के राशन कार्ड बन सके.

यह भी पढ़ें-

Omicron Alert: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ऐसी है दिल्ली की तैयारी, सीएम केजरीवाल ने की हाई लेवल मीटिंग

Delhi News: मोबाइल एप से भोले-भाले लोगों के साथ करते थे धोखाधड़ी, ईडी ने 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget