एक्सप्लोरर

दिल्ली में सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द, मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच जो हालात बने हैं उसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अगले आदेश तक सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है.

Delhi News: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

आदेश में कहा गया कि मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों को देखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी.

इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पंजाब और राजस्थान में की गई ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पुलिस को अलर्ट किया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जिला मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थों के साथ किसी भी आपात स्थिति के मामले में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं. पुलिस सतर्क रहेगी और सक्रिय रहेगी. रात की चौकसी बढ़ा दी गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम हर संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त बल तैनात करेंगे. देर शाम जारी आदेश में, दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक छुट्टी पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया. नई दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की जांच के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी जोन के विशेष आयुक्त सभी 15 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने एक बयान में कहा, आतंकवाद विरोधी उपायों के तहत, पुलिस ने मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन, एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थापना पर गहन सुरक्षा निरीक्षण किया. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. सभी जगह सुरक्षा पहले और ज्यादा व्यापक कर दी गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget