एक्सप्लोरर

दिल्ली की इस सड़क पर खत्म होगा घंटों का जाम! CM रेखा गुप्ता ने दी परियोजना को मंजूरी, क्या है आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट?

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए CM रेखा गुप्ता ने सवीत्री सिनेमा से मोदी मिल फ्लाईओवर तक पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है. जानिए किन क्षेत्रों को मिलेगी राहत.

दिल्ली में लगने वाली गाड़ियों की लंबी कतार से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. दक्षिणी दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक लंबे समय से लंबित पुनर्विकास परियोजना को हरी झंडी दे दी है. 

यह परियोजना सवीत्री सिनेमा जंक्शन से लेकर मोदी मिल फ्लाईओवर तक के महत्वपूर्ण हिस्से को डिकंजेस्ट करने के लिए बनाई गई है. हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई, और इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना जताई जा रही है.

कहां से कहा तक बनेगा फ्लाईओवर?

इस योजना के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) सवीत्री सिनेमा जंक्शन पर मौजूदा फ्लाईओवर के समानांतर एक और फ्लाईओवर बनाएगा, जिससे ग्रेटर कैलाश से नेहरू प्लेस तक का आवागमन सरल और निर्बाध हो सकेगा.

इसके अलावा, मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए ओखला मंडी के पास की ट्रैफिक लाइट को हटाया जाएगा. अभी की स्थिति में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से उतरने के बाद नेहरू प्लेस जाने वाले वाहन तीन दिशाओं में बंटते हैं, जिससे ट्रैफिक स्लो हो जाता है.

₹411.97 करोड़ की लागत से होगा पुनर्विकास

इस परियोजना को यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर (UTTIPEC) और दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (DUAC) की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे इसके कार्यान्वयन की प्रक्रिया को गति मिल सकेगी. पीटीआी के अनुसार, अनुमान है कि सवीत्री सिनेमा से मोदी मिल फ्लाईओवर तक सड़क नेटवर्क और कॉरिडोर सुधार की कुल लागत लगभग ₹411.97 करोड़ होगी.

यह क्षेत्र ग्रेटर कैलाश-2, सुबुद्ध विहार, चित्तरंजन पार्क, कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस, पंपोश एन्क्लेव और आस-पास के इलाकों को जोड़ता है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है.

फिलहाल सवीत्री सिनेमा फ्लाईओवर, जिसे 2001 में सिर्फ एकतरफा मार्ग के रूप में बनाया गया था, नेहरू प्लेस से IIT दिल्ली की ओर जाने का रास्ता प्रदान करता है.

पिछले साल सराय काले खां ISBT के पास भी इसी प्रकार का फ्लाईओवर बनाकर जाम की स्थिति को कम किया गया था. अब इस नई परियोजना से यह उम्मीद जताई जा रही है कि दक्षिणी दिल्ली के एक अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर को काफी हद तक राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget