एक्सप्लोरर

'गोगी गैंग' के 3 शार्प शूटर्स पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Delhi Crime News: दिल्ली में गोगी गैंग के तीन खूंखार गुर्गों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए बदमाश किसी बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे. पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है.

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराध की दुनिया में दहशत का पर्याय बन चुके गोगी गैंग के तीन खूंखार बदमाशो को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सटीक ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक बड़ी वारदात को होने से रोकने में कामयाब रही बल्कि इससे गैंग की कमर टूटती नजर आई.

गिरफ्तार किए गए बदमाश किसी फिल्मी स्टाइल में दक्षिण दिल्ली में बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि क्राइम ब्रांच की नजर उन पर पहले से ही थी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौला कुआं के पास ट्रैप लगाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान अभिमन्यु उर्फ अभि, अमरजीत उर्फ भोली और शमशेर सिंह के तौर पर हुई है. अभिमन्यु झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. अमरजीत पर पहले से हत्या का मामला दर्ज है, जबकि शमशेर सिंह हिसार का रहने वाला है और उस पर 6 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस की मानें तो ये तीनों लंबे वक्त से फरार थे और बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे थे.

पुलिस ने इनके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो देसी कट्टे, कुल पांच जिंदा कारतूस और एक चोरी की TVS रोनिन बाइक बरामद की है. बरामद हथियार इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ये गैंग किसी बड़े खून-खराबे की योजना बना रहा था. 

कई राज्यों में खून-खराबे का इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों पर दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, सशस्त्र डकैती, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. विशेष रूप से शमशेर सिंह का क्राइम रिकॉर्ड एक लंबी फेहरिस्त की तरह है जेल और अदालत उसके लिए जैसे आम जगहें बन चुकी हैं. 

तीनों आरोपी गुरुग्राम में जनवरी 2025 में हुई एक सशस्त्र डकैती में भी वांछित हैं, जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े करीब 6 लाख रुपये लूट लिए थे. ये सभी मोस्ट वांटेड अपराधी गोगी गैंग के मुख्य शूटरों मोहित बदहानी और मोंटी मान से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं.

पुलिस की गहन पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है. शुरुआती पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस अब इस ऑपरेशन को गोगी गैंग के पूरे ढांचे तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget