एक्सप्लोरर

दिल्ली: साल 2026 तक खत्म हो जाएंगे कूड़े वाले तीनों पहाड़! रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान

Delhi News: दिल्ली सरकार ने 2026 तक तीनों कूड़े के पहाड़ हटाने का निर्देश दिया है. ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान की समयसीमा 2 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है, साथ ही पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया.

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की बात एक बार फिर सामने आई है. इस बार दिल्ली की बीजेपी सरकार ने ये ऐलान किया है कि कूड़े के पहाड़ अब ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगे. 27 अगस्त को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि तीनों कूड़े के पहाड़ दिसंबर 2026 तक पूरी तरह हटा दिए जाएं.

इसके साथ ही ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान की समयसीमा 2 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है. बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मेयर राजा इकबाल सिंह और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजधानी की सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया. उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

तीनों कूड़े के पहाड़ों को दिसंबर 2026 तक पूरी तरह हटाने का निर्देश. ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान को 2 अक्तूबर तक बढ़ाया गया. नगर निगम के पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण को तेज करने के निर्देश.

अभियान की शुरुआत और लक्ष्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त से ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत की थी. इस पहल का उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है. अभियान की शुरुआत कश्मीरी गेट स्थित विभागीय कार्यालय से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने सचिवालय की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि नया सचिवालय बनाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि नए सचिवालय के लिए स्थान की पहचान की जाएगी, जिससे सभी विभाग एक ही परिसर में काम कर सकें.

दिल्ली के लिए बड़ा बदलाव

इस फैसले का असर दिल्ली के करोड़ों निवासियों पर होगा. कूड़े के पहाड़ों से निकलने वाली गैस और बदबू से राहत मिलने के साथ पर्यावरणीय खतरे भी कम होंगे. साथ ही, पार्कों के विकास और सफाई अभियानों से दिल्ली की छवि बेहतर होगी. सरकार का कहना है कि तय समयसीमा में सभी परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, ताकि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget