एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, खूनी खेल से पहले शूटर मुंडलाना गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 मार्च को दिल्ली में गैंगवार की एक बड़ी साजिश नाकाम करते हुए नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर रोहित मुंडलाना को गिरफ्तार कर लिया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को एक और खूनी खेल की साजिश को स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया. पुलिस ने गैंगवार में बदला लेने की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी दीपक उर्फ रोहित मुंडलाना को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. यह अपराधी नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य था और उसे गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने का टास्क दिया गया था.

डीसीपी स्पेशल सेल के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते अपराध और गैंगवार को रोकने के लिए स्पेशल सेल लगातार अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. इसी दौरान सूचना मिली कि नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग, गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या की साजिश रच रहा है.

कैसे पकड़ में आया अपराधी?

यह हत्या तिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने के लिए की जानी थी. इस सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज टीम ने अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी. जानकारी मिली कि एक शूटर रोहिणी के जापानी पार्क में अपने साथी से मिलने आने वाला है, ताकि हत्या से पहले इलाके की रेकी की जा सके.

सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम ने जापानी पार्क, सेक्टर-12, रोहिणी में जाल बिछाया. जैसे ही संदिग्ध मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान रोहित लठवाल उर्फ दीपक मुंडलाना (उम्र 19 वर्ष, निवासी सोनीपत, हरियाणा) के रूप में हुई. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम करता था और उसे गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने का आदेश दिया गया था.

अपराध की दुनिया में कैसे आया अपराधी?

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार शूटर ने आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी. बचपन से ही उसका स्वभाव झगड़ालू था. साल 2022 में उसके माता-पिता का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था, जिसमें वह उनकी मदद नहीं कर पाया. इस घटना ने उसे अंदर से झकझोर दिया और बदले की भावना से भर दिया.

इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में जाने की ठान ली. वह सोशल मीडिया पर नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग के अपराधियों को फॉलो करने लगा और 2023 में पहली बार इस गैंग के संपर्क में आया. धीरे-धीरे वह उनके लिए काम करने लगा. 15 दिन पहले उसे गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या का आदेश मिला और उसे हथियार भी दिए गए.

फिलहाल, स्पेशल सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था और अपराधी गैंगवार को आगे बढ़ाने के लिए क्या योजना बना रहे थे?

ये भी पढ़ें - Delhi Riots: दिल्ली दंगों का वांटेड आरोपी मोहम्मद हनीफ गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget