Delhi News: दिल्ली में भाजपा शासित MCD के खिलाफ 23 जुलाई से AAP करेगी आंदोलन, जानें- प्रोटेस्ट की वजह
Delhi News: आम आदमी पार्टी की सरकार एमसीडी द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे टैक्स के खिलाफ 23 जुलाई से पूरी दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया है.

Delhi News: दिल्ली की आप सरकार ने भाजपा शासित एमसीडी द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे टैक्स के खिलाफ 23 जुलाई से पूरी दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया है. आप द्वारा यह आंदोलन पूरी दिल्ली में तीन चरणों में किया जाएगा. इस आंदोलन का पहला चरण 23 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. आम आदमी पार्टी दिल्ली के 50 लाख घरों को भाजपा द्वारा बढ़ाए जा रहे टैक्स के बारे में जागरुक करेगी.
वही इस आंदोलन का दूसरा चरण 31 जुलाई को होगा. इसमें दिल्ली के लोग पोस्टर्स, बैनर्स और नारों के साथ भाजपा कार्यालय पर जन-मोर्चा करेंगे. आप सरकार का कहना है कि भाजपा शासित एमसीडी अगर इसके बाद भी अपना फैसला नहीं बदलेगी तो तीसरे चरण को भी शुरू किया जाएगा. वहीं तीसरे चरण की जानकारी एक अगस्त को दी जाएगी. आप के एमसीडी प्रभारी ने कहा आंदोलन के अलावा हमारे पास कोई दूसरा उपाय नहीं है.
बढ़ते टैक्स की वजह से होगा आंदोलन
राजेंद्र नगर से आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने 2017 के चुनाव में दिल्ली की जनता से जो वादा किया था कि दिल्ली में ना कोई नया टैक्स लगाएंगे और ना टैक्स बढ़ाएंगे. जल्द ही भाजपा उस वादे को भूल गई. भाजपा ने ना सिर्फ टैक्स बढ़ाया बल्कि नए टैक्स भी लगाए. मैंने कुछ दिन पहले बताया था कि भाजपा ने हर प्रकार की संपत्ति पर हाउस टैक्स बढ़ा दिया है. जहां पहले हाउस टैक्स लगभग 500 रुपए होता था उसे बढ़ाकर लगभग एक लाख कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें






















