एक्सप्लोरर

Delhi Flood: दिल्ली में बढ़ते 'खतरे' पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से मांगी मदद, ट्वीट कर कही ये बात

Arvind Kejriwal Seeks Centre's Help: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार यमुना जल स्तर में बढ़ोतरी के मसले पर हरियाणा की बीजेपी सरकार से बात कर जरूरी कदम उठाए.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि यमुना नदी के जल स्तर (Yamuna Water Level) में 45 साल का रिकॉर्ड टूटना अच्छी बात नहीं है. यह ​हालात हथिनीकुंड बैराज से बड़े पैमाने पर जल छोड़े जाने की वजह बने हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार (Central government) को अब इस मामले में दखल देने की जरूरत है. केंद्र सरकार इस मामले में हरियाणा की बीजेपी सरकार से बात कर जरूरी कदम उठाए. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का यह बयान केंद्रीय जल आयोग द्वारा बुधवार को यमुना के जल स्तर में रिकॉर्ड 207.72 मीटर की भविष्यवाणी के बाद आया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यमुना में जल स्तर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटना दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं है. दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करें कि यमुना का स्तर और न बढ़े. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 1979 में यमुना के जल स्तर का उच्चतम स्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर 207.55 मीटर हो गया.

बाढ़ से नहीं टूटेंगे यमुना के तटबंध

दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार में पीडब्लूडी मंत्री आतिशी ने राजधानी में बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद कहा है कि हमारी सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. प्रशासनिक एजेंसियों की ओर से यमुना नदी के पास से पानी के निकासी अभियान लगातार जारी है. पानी के कटाव को रोकने के लिए कई तटबंध स्थापित किए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. जहां तक बाढ़ की आने की बात है तो दिल्ली के हालात में काफी बदलाव आ चुका है. पिछले कुछ दशकों के दौरान कई तटबंध बने हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से यमुना के तटबंध नहीं टूटेंगे. 

यह भी पढ़ें: Delhi Flood: दिल्ली में यमुना के जल स्तर ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget