एक्सप्लोरर

Delhi Firecrackers Ban 2024: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लगाया पटाखों पर बैन

Delhi Firecrackers Ban: दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. एक जनवरी 2025 तक बैन प्रभावी रहेगा.

Delhi Firecrackers Ban 2024 News: देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर पटाखों पर बैन लगा दिया है. दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली वाले इस बार भी दीवाली पर पटाखे नहीं जला पाएंगे. यह फैसला सर्दियों के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. 

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में  पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक प्रभावी प्रतिबंध लागू रहेगा.

सख्ती से होगा प्रतिबंध पर अमल 

आप के दिल्ली प्रभारी और मंत्री गोपाल ने कहा कि पटाखों के प्रयोग पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक कार्य योजना बनाई जाएगी.

प्रदूषण के खिलाफ चलाए जाएंगे अभियान

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है. आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे. 

सभी से सहयोग की अपील 

उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहयोग करें. दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी. 

ऐसे मनाएं दीवाली 

यदि दिल्ली का हर नागरिक एक प्रदूषण योद्धा बन पर्यावरण को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लेगा तो प्रदूषण के कारण लोगों की सांसो पर जो संकट आता है, उससे हम उन्हें बचा सकेंगे. दिल्लीवासियों से अपील है कि वे दीप जलाकर और मिठाई बांटकर फेस्टिवल मनाएं. ऐसा कर दिल्ली वाले न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करने में सफल होंगे, लोगों की जिंदगी को भी बचाने में मददगार साबित होंगे.

Delhi Air Pollution: सावधान! बिना PUC के चला रहे वाहन तो 10 हजार का भरना पड़ेगा चालान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget