एक्सप्लोरर

Delhi Fire: बाराखंबा रोड पर DCM बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

Delhi Fire News: फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 06:21 बजे फायर कंट्रोल रूम को बाराखंबा रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 9वीं मंजिल में आग की सूचना मिली थी.

Delhi Fire: दिल्ली के बाराखंबा रोड पर कनॉट प्लेस के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग काफी भीषण थी, जो इमारत की 9वीं मंजिल पर लगी थी. आग की सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 21 गाड़ियों समेत 70 फायरकर्मी मौके पर पहुंचे. जिन्होंने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कमायाबी पाई. 

 
शाम सवा छह बजे मिली थी बहुमंजिला इमारत में आग की सूचना 
 
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 06:21 बजे फायर कंट्रोल रूम को बाराखंबा रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 9वीं मंजिल में आग की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर स्टेशन ऑफिसर नितिन और नवनीत फायर की 10 गाड़ियों समेत लगभग 35 फायर कर्मियों के साथ पहुंचे. उसके बाद मौके पर फिर असिस्टेंट डिवीजनल ऑफिसर राजेश शुक्ला, कौशल किशोर और डिवीजनल ऑफिसर राजेंद्र अटवाल को भेजा गया. आग की भयावहता को देखते बाद में 11 और गाड़ियां और दमकल कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया.
 
2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
 
बारिश की वजह से आग बुझाने में फायरकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. चूंकि आग इमारत में अंदर की तरफ लगी थी इससे बारिश का असर आग पर नहीं हो रहा था. हालांकि इससे आग फैलने से भी बची. जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह बेसमेंट, ग्राउंड और ऊपर 10 मंजिल तक बना हुआ है. 2 घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन अभी भी कूलिंग का काम जारी है. बताया जा रहा है कि इस इमारत में ज्यादातर फाईनेंस से संबंधित ऑफिस हैं. लेकिन शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बिल्डिंग में ज्यादा लोग नहीं थे. इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
 
ये भी पढ़ें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget