एक्सप्लोरर

Delhi: मोबाइल लुटेरे ने ASI पर किए चाकू से कई वार, जान की परवाह न करते हुए घायल पुलिसकर्मी ने आरोपी को पहुंचाया तिहाड़

Delhi News: दिल्ली में एक मोबाइल लूटेरे को पुलिसकर्मी पर भी हमला बोलना महंगा पड़ा. जान की परवाह न करते एएसआई शंभु दयाल (ASI Shambhu Dayal) ने उसे दबोच तिहाड़ (Tihar Prison) तक पहुंचाया. 

Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाना इलाके में एक लूटेरे को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में दिल्ली पुलिस का एएसआई शंभु दयाल गंभीर (ASI Shambhu Dayal) रूप से घायल हो गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल लुटेरे को भागने नहीं दिया. चाकू से कई बार प्रहार के बावजूद एएसआई ने बदमाश को दबोच लिया.  घायल एएसआई को बीएलके में भर्ती कराया गया वहीं मोबाइल लुटेरा अब तिहाड़ जेल (Tihar Prison)की रोटी खाएगा. 

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार यानि चार जनवरी की शाम मायापुरी की रहने वाली एक महिला शिकायतकर्ता भागते हुए मायापुरी थाने पहुंची, जहां उन्होंने एक शख्स द्वारा उसके पति का मोबाइल लूटे जाने और आरोपी द्वारा उन्हें धमकाए जाने की शिकायत दी. महिला की शिकायत पर एएसआई उन्हीं के साथ मौके पर मायापुरी फेज 1 स्थित रेवाड़ी लाईन के झुग्गी के पास पहुंचे. जहां महिला ने एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए लूटेरे के रूप में पहचान की.

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया घायल 
महिला के बताने पर जब एएसआई शंभु दयाल मोबाइल लुटेरे को दबोच लिया तो उसकी पहचान मायापुरी फेज 2 के रहने वाले 24 वर्षीय अनीश के रूप में हुई. एएसआई शंभु दयाल उसे लेकर मायापुरी थाने के लिए चल पड़े. इस दौरान जब वो फेज 1 के बी-115 के पास पहुंचे ही थे तो आरोपी ने फरार होने की नीयत से अपनी शर्ट के अंदर छुपा कर रखे गए चाकू को निकाला और अचानक उनकी गर्दन, गला, छाती, पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले में एएसआई बुरी तरह से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा. इस दौरान थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उसे काबू में करते हुए चाकू को अपने कब्जे में ले लिया.

एएसआई की हालत खतरे से बाहर 
घायल एएसआई को इलाज के लिए BLK हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वो अब खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:  Delhi News: प्राईवेट बैंक का मैनेजर पुलिसकर्मी बन कर सेक्स वर्करों से करता था उगाही, दिल्ली पुलिस ने ऐसे पकड़ा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget