एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll Highlights: दिल्ली में होगा उलटफेर या AAP बनाएगी सरकार? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया

Delhi Exit Poll Results 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इसमें बीजेपी दो दशक के बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है.

Key Events
Delhi Exit Poll 2025 Live Updates Delhi Assembly Election Exit Poll Results BJP AAP Congress Arvind Kejriwal Delhi Exit Poll Highlights: दिल्ली में होगा उलटफेर या AAP बनाएगी सरकार? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2025
Source : ABP Live

Background

Exit Poll Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा का चुनावी शोर खत्म हो गया है. बुधवार (5 फरवरी) को वोटिंग खत्म हो गई है. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. इससे विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तस्वीर कुछ-कुछ साफ हो गई है.. एग्जिट पोल के नतीजों में दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है.

इससे पहले बुधवार को सुबह सात बजे से 1.56 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया. दिल्ली में 59 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है. यहां सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. इसके अलावा, 'घर से मतदान' सुविधा के तहत 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं.

इससे पहले सोमवार (3 फरवरी) शाम छह बजे आधिकारिक रूप से समाप्त हुए चुनाव प्रचार में तीन मुख्य दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. आप ने अपने शासन मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया और अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पूरे शहर में रैलियां की.

दिग्गजों ने किया प्रचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर आप पर निशाना साधा. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रचार किया और विभिन्न मुद्दों पर आप और बीजेपी दोनों पर हमला बोला.

चुनाव में ये मुद्दे रहे हावी
चुनाव प्रचार के दौरान 'शीश महल' विवाद, यमुना के पानी की गुणवत्ता, शासन, कानून-व्यवस्था, महिला कल्याण और मतदाता सूची से छेड़छाड़ के आरोप जैसे मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया. चुनाव पूर्व वादों में मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा भी हावी रहा.

सियासी दलों ने किए ये वादे
आम आदमी पार्टी ने छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए बीमा और मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. दूसरी तरफ, बीजेपी ने गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 500 रुपये में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने 8,500 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की प्रतिबद्धता जताई है.

8 फरवरी को नतीजे
आठ फरवरी को आने वाले चुनाव परिणामों से साफ होगा कि क्या आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बरकरार रख पाती है, बीजेपी अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाती है या कांग्रेस कोई चौंकाने वाला नतीजा दे पाती है.

ये भी पढ़ें

Delhi Assembly Election Voting Live: दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट पर चौंकाने वाले आंकड़े, 1 बजे तक की वोटिंग पर आया बड़ा अपडेट

21:21 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Exit Poll Delhi Live: दिल्ली में बीजेपी की बनेगी सरकार- योगेंद्र चंदोलिया

एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई. लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं."

20:32 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Exit Poll Delhi Live: पिछले चुनाव से बेहतर करेगी आप- सोमनाथ भारती

एग्जिट पोल के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि एग्जिट पोल कितना विश्वसनीय है ये हमने लोकसभा चुनाव में देखा है, जहां बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटों का अनुमान लगाया जा रहा था. मेरा एग्जिट पोल ये कहता है कि भारी बहुमत से आप जीतेगी. पिछले चुनाव से बेहतर परिणाम आएंगे.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget