एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: भगत सिंह से मनीष सिसोदिया की तुलना पर भड़के AAP के पूर्व नेता, कहा, 'रिश्वतखोरी-चोरी और दलाली...'

Kapil Mishra Attacks On Manish Sisodia: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने मनीष सिसोदिया पर हमला बोलते हुए कहा कि भगत सिंह देश की आजादी के लिए जेल गए थे, न कि शराब घोटाले और रिश्वतखोरी जैसे आरोप में.

Manish Sisodia CBI Questioning: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले के मामले को लेकर सीबीआई की मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी है. पूछताछ के जाने से पहले डिप्टी सीएम ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह (Bhagat Singh) के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है."

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने भी एक मौके पर सिसोदिया की तुलना शहीद भगत सिंह से की थी. शहीद भगत सिंह से तुलना वाली बात को लेकर कभी आम आदमी पार्टी में नेता रहे कपिल मिश्रा ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किए हुए वीडियो में सिसोदिया को चोर, भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोर और घोटालेबाज की संज्ञा देते हुए कहा, "भगत सिंह देश की आजादी के लिए जेल गए थे, न कि शराब घोटाले और रिश्वतखोरी जैसे आरोप में. उनकी तुलना कभी भी शहीद भगत सिंह से नहीं हो सकती है, जिन्होंने दिल्ली को नशे के दलदल में धकेल दिया और उससे अपनी जेब भरी. रिश्वतखोरी-चोरी, दलाली करने वाले कभी भी भगत सिंह नहीं हो सकते."

कपिल मिश्रा बोले- लंबे समय के लिए जेल जाएंगे

सिसोदिया पर तंज कसते हुए कपिल मिश्रा ने आगे कहा, "उनकी तुलना किसी से हो सकती है तो चोरों से, उन नशे के कारोबारियों से जो देश के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, उन भ्रष्टाचारियों से देश को खोखला कर रहे है." उन्होंने कहा, "उनके पापों की पोल खुल चुकी है, जो भी इस मामले में आरोपी हैं, वो सरकारी गवाह बन चुके हैं और उन्होंने उनका सारा कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया. जांच में सारी सच्चाई सामने आ चुकी है कि किस तरह से इन्होंने दिल्ली में भ्रष्टाचार किया है. इन्हें उन परिवारों की हाय लगी है, जिनके बच्चों और लोगों को इन्होंने नशे की दुनिया के धकेल दिया. ये जल्दी ही जेल जाएंगे और वो भी लंबे समय के लिए."

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: CBI की मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी, प्रदर्शन कर रहे AAP के 50 नेता हिरासत में

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget