एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: CBI की मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी, प्रदर्शन कर रहे AAP के 50 नेता हिरासत में

Manish Sisodia CBI Questioning: मनीष सिसोदिया पर दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के दौरान छह हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. सीबीआई की चार्जशीट में उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है.

AAP Protest In Delhi: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से शराब घोटाले को लेकर सीबीआई (CBI) की पूछताछ जारी है. डिप्टी सीएम से सीबीआई हेडक्वार्टर में पूछताछ हो रही है. वहीं इसके विरोध में सुबह से ही भारी संख्या में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ता और नेता सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे, हालांकि सीबीआई ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी और 25 फरवरी की रात से ही पर्याप्त फोर्स की तैनाती कर सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया था. रविवार को जब सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे, तो आप के समर्थक और नेता विरोध जाहिर करते हुए वहां लगे बैरिकेड को पार करने की कोशिश करने लगे, जिसे वहां तैनात जवानों ने विफल कर दिया.

इसके बाद आप के नेता और कार्यकर्ता तकरीबन साढ़े 12 बजे मेन रोड पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे वहां पर ट्रैफिक बाधित हो गया. प्रदर्शनकारियों से जगह को खाली करने की विनती की गई, लेकिन जब वो नहीं माने तो वहां पर धारा 144 लागू कर जगह खाली कराने का प्रयास किया गया. बावजूद उसके आप के समर्थक और नेता वहीं पर डटे रहे और विरोध में जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. इस पर सख्ती बरतते हुए आठ महिलाओं समेत आप के 50 लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

आप के ये नेता हिरासत में लिए गए

हिरासत में लिए गए आप नेताओं में संजय सिंह, त्रिलोकपुरी के विधायक रोहित कुमार महरौलिया, संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया, कोंडली के विधायक कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक सरिता सिंह और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय शामिल हैं. बता दें कि मनीष सिसोदिया पर दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के दौरान छह हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है. सीबीआई की चार्जशीट में उन्हें मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है.

मनीष सिसोदिया ने जताई है ये आशंका

गौरतलब है कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पिछले रविवार को तलब किया था, लेकिन तब उन्होंने अपनी कुछ व्यस्ताओं की बात कहकर एजेंसी से पूछताछ टालने का अनुरोध किया था. इसके बाद सीबीआई ने उनसे 26 फरवरी को पेश होने को कहा था. आप ने कहा कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार पार्टी के नेता हैं और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे. वहीं सीबीआई की ओर से बुलाए जाने पर सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि जांच एजेंसी रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और केंद्र सरकार बदला लेने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है और मुझे यकीन है कि वे मुझे गिरफ्तार करवाकर ऐसा करेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi: 'काले अंग्रेज देश पर ढा रहे जुल्म और हम दे रहे हैं कुर्बानी', राघव चड्ढा का BJP पर निशाना

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget