एक्सप्लोरर

Delhi Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर बोले Gopal Rai, पिछले 5 साल में सबसे बेहतर स्थिति में हैं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण (Delhi Pollution) को लेकर हाल ही में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, पिछले 5 सालों की बात करें तो आज हम बेहतर स्थिति में बैठे हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण (Delhi Pollution) को लेकर हाल ही में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कल यानि 4 नवंबर को पूरी दिल्ली और पूरा देश धूमधाम से दीवाली मनाने जा रहा है, लेकिन पिछले कई वर्षों से बढ़ते प्रदूषण के कारण हम लोग चिंतित रहते हैं. पिछले 5 साल के प्रदूषण के आंकड़ों को देखा जाए तो आज हम बीते 5 सालों के सबसे बेहतर दिन में बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि, ‘मैं दिल्ली वालों को पिछले एक महीने में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने के लिए बधाई देना चाहता हूं.’

अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि, हम रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैम्पेन चला रहे हैं, हमने डीपीसीसी की 30 टीमों और एसडीएम की टीमों के साथ एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया. ढाई हजार कंस्ट्रक्शन साइट्स पर विजिट किया, 2 हजार से ज्यादा पर सभी ने सहभागिता दिखाई. 400 से ज्यादा जगहों पर अनियमितता थी.

‘पटाखे नहीं दीये जलाओ’ कैम्पेन की शुरूआत की

दिल्ली में पटाखे नहीं दीये जलाओ कैम्पेन की हमने शुरुआत की. सभी RWA के साथ मीटिंग की गई. युवाओं को जोड़ने के लिए ऑनलाइन चैट बोर्ड लॉन्च किया. पराली गलाने के लिए 4 हजार एकड़ में डीकम्पोजर के छिड़काव के लिए एप्लिकेशन आया है. अब तक 1700 एकड़ में छिड़काव का काम हो गया है. उम्मीद है कि 20 नवम्बर तक छिड़काव का काम पूरा हो जाएगा. केंद्र से अपील है कि आज एक मेंडेटरी एडवाइज जारी हो कि पराली जलाने का सिलसिला बन्द किया जाए.

35 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा कि, अपने हिस्से का प्रदूषण कम करने में हमें सफलता मिल रही है. हमें पता चला है कि छुप छुपकर लोग पटाखे जलाने की तैयारी कर रहे हैं. अब तक 13 हज़ार किलो से ज्यादा पटाखे जब्त किए गए हैं, 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोग पटाखे को धर्म से जोड़कर प्रदूषण की इस लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी अपील है कि इसे राजनीति से मत जोड़िए, बच्चों बुजुर्गों की सेहत से मत खेलिए.

BJP पर साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, वो सवाल उठाते रहेंगे और हम दिल्ली वालों के लिए काम करते रहेंगे. राम मंदिर की प्रतिकीर्ति बनने से उन्हें इतनी बेचैनी क्यों है. विपक्ष को राजनीति करने का हक है, लेकिन... कोरोना जब बढ़ा प्रधानमंत्री ने अपील की मंदिरों, मस्जिदों में ताले लगे वो धर्म का मसला नहीं था. हम बच्चों बुजुर्गों की जिंदगी बचाने के लिए काम कर रहे हैं. हरियाणा में BJP की सरकार है, वहां NCR के सराउंडिंग इलाकों में पटाखे बन्द हैं, उससे धर्म संकट में नहीं है.

बारिश से मिली राहत

आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के अंदर के पोल्यूशन में धूल और धुआं का असर ज्यादा है. बाहर का पराली जलने की जो घटनाएं थीं, उसमें बारिश के बाद कमी आई, अब फिर उसमें बढ़ोतरी हो सकती है. दिवाली के बाद कूड़े जलने की घटना पर पर्यावरण विभाग ज्वाइंट मिटिंग करेगा

CPCB की 91% शिकायतें सॉल्व नहीं होने पर कही ये बात

उन्होंने जो आंकड़ा दिया है, उतनी शिकायतें दिल्ली की ग्रीन दिल्ली ऐप पर आती हैं, हम CPCB से ज्यादा एडवांस तरीके से काम कर रहे हैं. दिवाली के बाद सभी एजेंसियों को फिर से रिव्यू करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Samyukt Kisan Morcha on By Election: कई राज्यों में बीजेपी की हार पर संयुक्त किसान मोर्चा ने घेरा, कहा- आगे भी होगा नुकसान

मध्य प्रदेश उप चुनाव: BJP की जीत पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पहली प्रतिक्रिया- जानिए- मोदी-शिवराज को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget