एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में तेज गर्मी से होगी बिजली की खपत अधिक, 8000 मेगावाट के पार जा सकती है बिजली की डिमांड

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल बिजली की मांग आठ हजार मेगावाट के पार जा सकती है. इसलिए बिजली वितरण कंपनियों ने अभी से तैयरी शुरू कर दी हैं.

दिल्ली में बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी भी काफी बढ़ रही है. इसका सीधा असर अब बिजली कंपनियों पर भी पड़ने लग रहा है, बिजली कंपनियों का मानना है कि मार्च महीने में इस गर्मी को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि बिजली की डिमांड काफी बढ़ेगी. दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली की अधिकतम मांग आठ हजार मेगावाट से ऊपर जा सकती है.

बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की मानें तो इस गर्मी में दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 8,000 मेगावाट को पार कर सकती है. पिछले साल दिल्ली में पीक डिमांड 7323 मेगावाट थी. बिजली विभाग के एक अधिकारी के नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पिछले साल की तुलना में बिजली की खपत में लगभग 285 प्रतिशत की वृद्धि होगी. साल 2002 में बिजली की मांग 2,879 मेगावाट थी. अगर इस तरह की गर्मी दिल्ली में रही तो शहर में बिजली खपत की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच सकती है.  

अगर पिछले साल 2021 में दिल्ली में बिजली खपत की बात करें तो वह 7,323 मेगावाट रही जो पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले सबसे अधिक मांग दर्ज की गई थी. दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग साल 2019 में थी, इस समय 7,409 मेगावाट बिजली की खपत रही थी.साल 2020 में गर्मियों के समय में दिल्ली में 6,314 मेगावाट की मांग रही थी.

Weather Update: राजस्थान और एमपी में चलेगी हीट वेव, इन राज्यों में होने वाली है बारिश, जानें- मौसम को लेकर सबसे ताजा अपडेट

डिस्कॉम के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 4,095 मेगावाट बिजली की मांग थी जो सबसे अधिक रही. इसके साथ ही इस साल के क्षेत्रवार गर्मी के अनुमान के अनुसार दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में बिजली की अधिकतम खपत 3,500 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है. क्योंकि साल 2021 और 2020 की गर्मियों के दौरान इन क्षेत्रों में 3,118 मेगावाट और 2,815 मेगावाट की मांग दर्ज की गई थी.

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली को बिजली की आपूर्ति करती है. वहीं उत्तरी दिल्ली में डिस्कॉम टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-डीडीएल) द्वारा बिजली की आपूर्ति की जाती है. इस इलाके में करीब 70 लाख की आबादी रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
आबकारी नीति: केजरीवाल-सिसोदिया को बरी करने के खिलाफ CBI की याचिका, आया ये बड़ा अपडेट
आबकारी नीति: केजरीवाल-सिसोदिया को बरी करने के खिलाफ CBI की याचिका, आया ये बड़ा अपडेट
Delhi News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को मिली अंतरिम जमानत, साकेत कोर्ट ने 2 हफ्ते के लिए की मंजूर
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को मिली अंतरिम जमानत, साकेत कोर्ट ने 2 हफ्ते के लिए की मंजूर
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget