एक्सप्लोरर

Delhi: डीटीसी के 18 डिपो से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, अगस्त के अंत तक इन डिपों से भी हो सकता ई-बसों का संचालन 

Delhi Electric Bus Service: दिल्ली परिवहन विभाग के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आप सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस योजना के तहत डिपो विद्युतीकरण पर अब तक 1500 करोड़ खर्च. 

Delhi E Bus Service News: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बस यात्रा को सुगम बनाने और प्रदूषण को कम करने की कवायद में लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने में जुटी है. ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर सुगम हो सके. दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत डीटीसी के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है. दूसरी तरफ अब तक 18 डिपो का विद्युतीकरण करवा कर वहां से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है. जबकि 42 अन्य डिपो में भी विद्युतीकरण का काम जारी है.  

वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली कुल बसों में 1970 बसें इलेक्ट्रिक हैं, जिन्हें 18 ई-डिपो से दिल्ली की विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है. जबकि 5713 सीएनजी बसों का भी निर्धारित डिपो से दिल्ली के अलग-अलग रूटों ओर संचालन जारी है. जिन्हें भी परिवहन विभाग अगले साल के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की तैयारी में है. 

18 डिपो से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत के बाद अब केशोपुर, श्रीनिवासपुरी, रोहिणी-4, राजघाट-1, नांगलोई, शाहदरा, नंदनगरी एवं अन्य समेत जिन 42 डिपो का परिवहन विभाग द्वारा विद्युतीकरण करवाया जा रहा है. इनमें से कुछ डिपो इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएंगे. जबकि बाकी डिपो भी अगले दो से तीन महीने में ई-बसों के संचालन के लिए तैयार हो जाएंगे. केशोपुर, श्रीनिवासपुरी, रोहिणी-4, राजघाट-1, नांगलोई, शाहदरा, नंदनगरी समेत 42 अन्य डिपो पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है
 
डिपो विद्युतीकरण पर अब तक 1500 करोड़ खर्च 

दिल्ली परिवहन विभाग के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए सरकार ने बड़ा बजट रखा है और अब तक डिपो के विद्युतीकरण के लिए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर, चार्जिग. प्वाइंट और हाईटेंशन विद्युत लाइन तैयार करने में 1500 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं. इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसे चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं जो कम समय में बसों को चार्ज करने में सक्षम हैं.

दिल्ली एम्स में हड़ताल के बाद आपात योजना लागू, अब इन गाइडलाइंस का सभी को करना होगा पालन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget