एक्सप्लोरर

दिल्ली एम्स में हड़ताल के बाद आपात योजना लागू, अब इन गाइडलाइंस का सभी को करना होगा पालन

Delhi Doctors Protest: दिल्ली एम्स के निदेशक ने डॉक्टरों के हड़ताल को देखते हुए सभी इमरजेंसी प्लान पर अमल करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त होने तक इसी प्लान के तहत सभी काम करें.

Delhi Doctors Protest News:  कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक सोमवार सुबह से हड़ताल पर हैं. डॉक्टर क हड़ताल पर जाने से एम्स में ओपीडी सहित कई चिकित्सीय सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए आरडीए और एम्स प्रशासन ने आपात योजना लागू करने की घोषणा की है. 

दिल्ली एम्स के निदेशक की सहमति से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आरडीए द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए प्राशासन ने इन योजनाओं पर अमल करने का फैसला लिया है. 

आपातकालीन सेवाएं

आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी. रेजिडेंट डॉक्टर्स अपने निर्धारित कार्यों में जुटे रहेंगे. आपातकालीन मरीजों को संबंधित विभागों के फैकल्टी द्वारा देखभाल प्रदान की जाएगी.

ओपीडी सेवाएं

ओपीडी सेवाएं 12 अगस्त से सीमित रूप से कार्य करेंगी. केवल उन मरीजों को पंजीकृत किया जाएगा, जिनके पास पहले से अप्वाइंटमेंट हैं. नए मरीजों के लिए पंजीकरण सीमित होगा और संबंधित विभाग के फैकल्टी की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा.

वार्ड सेवाएं

वार्ड सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी. संबंधित विभागों के हेड अपने विभागों में 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. किसी भी परिस्थिति में कोई वार्ड डॉक्टरों की अनुपस्थिति में कार्य नहीं करेगा. इन व्यवस्थाओं का पालन तब तक किया जाएगा जब तक रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल वापस नहीं ले लेते. 

आईसीयू सेवाएं

सभी आईसीयू में इनपेशेंट देखभाल सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी. रेजिडेंट डॉक्टर्स अपने निर्धारित कार्यों में जुटे रहेंगे. आईसीयू मरीजों के लिए संबंधित विभागों के फैकल्टी द्वारा आवश्यक देखभाल और परामर्श प्रदान किया जाएगा. डायलिसिस सेवाएं, प्रसूति कक्ष और मैटरनिटी ओटी सेवाएं कार्य करेंगी और संबंधित विभागों के फैकल्टी द्वारा सभी कार्यों को अंजाम दिया जाएगा. 

ऑपरेशन थिएटर सेवाएं 

नियमित ऑपरेशन सेवाएं मरीजों की सुविधा और सर्जरी और एनेस्थिसियोलॉजी के फैकल्टी के बीच सहमति से की जाएंगी. आपातकालीन मामलों में सर्जिकल ऑपरेशन किए जाएंगे. रेडियो-निदान और लैब निदान सेवाएं सीमित रूप से कार्य करेंगी. 

सुरक्षा सेवाएं

मरीजों की देखभाल और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं को को रोकने के लिए ये सेवाएं 24 घंटे कार्य करेंगी. 

'देश में ऐसी कोई सरकार नहीं...', AAP नेता मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget