एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में अगर जीती BJP तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चर्चा के केंद्र में आया ये सवाल

Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया था. अब सियासी गलियों में सवाल उठ रहा है कि बीजेपी किसे दिल्ली का सीएम बनाएगी.

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी हैरान कर दिया है. इसमें दो दशक के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी का दावा है कि नतीजे इससे भी कहीं ज्यादा बेहतर होंगे. जहां, बीजेपी के तमाम नेता दिल्ली में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर बीजेपी का कोई भी नेता खुलकर जवाब नहीं दे रहा है.

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी नेता के नाम का ऐलान नहीं किया. पार्टी का कहना है कि चुनावी नतीजों के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

आप ने उछाला प्रवेश वर्मा का नाम? 
चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा का नाम सीएम पद को लेकर उछाला. प्रवेश वर्मा के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी उनके नाम को आगे कर सकती है. पिछले साल 25 दिसंबर 2024 को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है.

इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी की तरफ से दिल्ली सीएम पद के लिए कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नाम उछाला था. अब सवाल है कि अगर बीजेपी दिल्ली में चुनाव जीतती है तो क्या इन दोनों नेताओं में से किसी एक को सीएन बननने का मौका मिल सकती है.?

क्या बोले प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी?
उधर, जब बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा से उनके सीएम फेस बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने गोलमोल करते हुए कहा कि ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब मैं नहीं दे सकता हूं. उनके अलावा यही सवाल जब रमेश बिधूड़ी से किया गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरा किसी पद पर कोई दावा नहीं है मैं जनता की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं.

CM को लेकर चौंका सकती है बीजेपी?
वहीं आठ फरवरी को अगर दिल्ली में चुनावी नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो पार्टी मुख्यमंत्री पद को लेकर चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है. ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि बीजेपी पहले भी ऐसा कर चुकी है. दरअसल, साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने नए चेहरों को मौका दिया था. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय और राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था.

अब राजधानी दिल्ली के सियासी हल्कों में ये बात भी कही जा रही है कि अगर बीजेपी दिल्ली में चुनाव जीतती है तो पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव खेल सकती है. हालांकि दिल्ली में जनता ने अपना प्यार किस सियासी दल पर लुटाया है ये आठ फरवरी को चुनावी परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें

Delhi Election 2025: वोटिंग के आंकड़ों में ही छुपा है हार-जीत का राज? नतीजों से पहले जानें दिल्ली की 10 VIP सीटों का हाल

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
Embed widget