एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: वोटिंग के आंकड़ों में ही छुपा है हार-जीत का राज? नतीजों से पहले जानें दिल्ली की 10 VIP सीटों का हाल

Delhi Election Voting Percentage 2025: दिल्ली चुनाव में मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत वोट पड़े हैं. नई दिल्ली सीट पर 56.41 फीसदी वोटिंग हुई है. 

Delhi Chunav Voting Percentage 2025: दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. चुनाव आयोग के मतदाता ऐप को रात 11 बजकर 30 मिनट पर अपडेट किया गया, जिसके अनुसार दिल्ली में 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान 66.25 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत दक्षिण-पूर्वी जिले में हुआ.

विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत वोट डाले गये. ऐप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 63.94 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 61.09 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 60.70 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 59.09 प्रतिशत और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ.

Delhi Election 2025: वोटिंग के आंकड़ों में ही छुपा है हार-जीत का राज? नतीजों से पहले जानें दिल्ली की 10 VIP सीटों का हाल

नई दिल्ली सहित इन वीआईपी सीटों का जानें हाल 

वहीं अगर वीआईपी सीटों की बात करें तो नई दिल्ली सीट पर, जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा के अलावा कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है, यहां 56.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

इसके अलावा कालकाजी सीट पर 54.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है, यहां से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है.

पटपड़गंज सीट पर 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से अवध ओझा मैदान में हैं.

जंगपुरा सीट पर 57.42 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं.

ग्रेटर कैलाश सीट पर 54.50 प्रतिशत मतदान हुआ है. आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज यहां से मैदान में हैं.

करावल नगर सीट पर 64.44 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. यहां से बीजेपी के कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं.

मुस्तफाबाद सीट पर 69 प्रतिशत वोटिंग हुई है और यहां से एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन चुनाव लड़ रहे हैं.

ओखला सीट पर 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं.

शकूर बस्ती सीट पर 63.56 फीसदी वोटिंग हुई है, यहां से आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन चुनाव लड़ रहे हैं.

नजफगढ़ सीट पर 64.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश गहलोत, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

2020 के दिल्ली चुनाव में कितनी हुई थी वोटिंग? 

2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि बीजेपी को आठ और कांग्रेस को शून्य सीट मिली थी. इस बार कई एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ आप पर बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर हारते हुए दिखाया गया है. दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं. अधिकारियों की ओर से सभी 13,766 मतदान केंद्रों से आंकड़े अपडेट किए जाने के बाद मत प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Somnath Swabhiman Parv: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें

वीडियोज

Syria पर Trump ने किया बहुत बड़ा हमला, अमेरिका का दावा कि कई ISIS ठिकाने हुए ध्वस्त
Bihar के Hazipur में कंबल वितरण के दौरान मची लूट, मौका देख निकले Chirag । Breaking News
Ankita Bhandari Murder Case में बंद के ऐलान पर बंटे व्यापारी, CBI जांच की मांग पर बढ़ा विवाद
PM Modi Somnath Visit : सोमनाथ में पीएम मोदी की भव्य रैली में उमड़ी हजारों की भीड़
Ankita Bhandari Murder Case अबतक कब और क्या हुआ, विस्तार से समझिए केस कैसे पेचीदा होता चला गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Somnath Swabhiman Parv: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, पुष्प अर्पित कर बजाया डमरू, शौर्य यात्रा में शामिल हुए हजारों शिव भक्त
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें
Weather Update: देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
Pakistan Terrorism: 'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
अनियमित पीरियड्स और स्ट्रेस कितना खतरनाक, जानें PCOS कैसे बनता है रिश्ता टूटने की वजह?
अनियमित पीरियड्स और स्ट्रेस कितना खतरनाक, जानें PCOS कैसे बनता है रिश्ता टूटने की वजह?
सेना में अफसर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कैसे होती है पढ़ाई? जानें सबकुछ
सेना में अफसर बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कैसे होती है पढ़ाई? जानें सबकुछ
Embed widget