एक्सप्लोरर

दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, AAP-BJP और कांग्रेस के क्या हैं वादे और मुद्दे?

Delhi Election Date 2025: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. चुनाव प्रचार के दौरान सभी दल अपने-अपने वादे और दावे करते दिख रहे हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. तीनों प्रमुख पार्टियां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी है. चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मुद्दों को उछालने में लगे हैं. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी दल बड़े-बड़े वादे और दावे करते भी नजर आ रहे हैं. 

आम आदमी पार्टी के नेता लगातार ये कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता से गई तो जनता को मिलने वाली तमाम सुविधाएं बंद हो जाएगी. इस बीच आम आदमी पार्टी ने कई चुनावी वादे किए हैं. वहीं, कांग्रेस और बीजेपी ने अभी घोषणापत्र जारी नहीं किया है.

आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़े ऐलान किए हैं. इनमें महिलाओं के लिए 2100 रुपये महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और बिजली देने का वादा किया है. तीर्थ यात्रा और फ्री बस यात्रा की भी बात की गई है. इसके साथ ही पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है.


दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, AAP-BJP और कांग्रेस के क्या हैं वादे और मुद्दे?

बीजेपी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक बीजेपी ने संकल्प या फिर घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. बीजेपी आप सरकार की फ्री योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पेश कर जनता के सामने लाने का काम कर सकती है. सूत्रों की मानें तो पार्टी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर सकती है. घोषणापत्र में मुफ्त 20 हजार लीटर स्वच्छ पानी का भी जिक्र किया जा सकता है. इसके साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों को मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान किया जा सकता है. आयुष्मान योजना के तहत इलाज और झुग्गी की जगह पक्का मकान देने का वादा भी किया जा सकता है.


दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, AAP-BJP और कांग्रेस के क्या हैं वादे और मुद्दे?

कांग्रेस 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जीत सुनिश्चत करने के लिए कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. पार्टी की ओर से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है. कांग्रेस बुधवार को दूसरी गारंटी का ऐलान करेगी. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत 25 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी योजना का एलान करेंगे. कांग्रेस का फोकस युवाओं और बुजुर्गों पर भी है. प्रदूषण को लेकर भी पार्टी मुखर है. इसके साथ ही कांग्रेस छोटे व्यापारियों के उत्थान
 को लेकर घोषणाएं कर सकती है. इसके अलावा घोषणापत्र में राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवर निर्माण पर जोर हो सकता है.


दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, AAP-BJP और कांग्रेस के क्या हैं वादे और मुद्दे?

बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. 

साल 2020 चुनाव के क्या रहे थे नतीजे?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी. वहीं, इस चुनाव में बीजेपी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और उसे महज 8 सीटों पर सफलता मिली थी. जबकि कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का खाता भी नहीं खुला था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस को कैसे मिलेंगे वोट, इस बार कितनी सीटें? संदीप दीक्षित ने की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget