एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने भरी हुंकार, वीरेंद्र सचदेवा ने ऑटो चालकों से किया बड़ा वादा

Delhi Chunav 2025: दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली में बीजेपी को जीत मिली तो ऑटो ड्राइवर की सुरक्षा के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा. साथ ही अथॉरिटी के अंदर भ्रष्टाचार बंद होगा.

Delhi Election 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी का वोट बैंक रहे ऑटो चालक अब बीजेपी की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी, कांग्रेस और आप अपने वोटरों का दिल जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. बीजेपी का मेनिफेस्टो जल्द ही रिलीज होने वाला है, लेकिन घोषणापत्र जारी होने से पहले पार्टी ऑटो ड्राइवर के कल्याण के लिए कई घोषणाएं करती दिखी. इन घोषणाओं के साथ बीजेपी लाखों की संख्या में ऑटो ड्राइवर और उनके परिवारों के वोटों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली में बीजेपी को जीत मिली तो ऑटो ड्राइवर की सुरक्षा के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा. साथ ही अथॉरिटी के अंदर भ्रष्टाचार बंद होगा जबकि सबसे अहम यह कि अब ऑटो चालकों के लिए भी पार्किंग बनाई जाएगी. बीजेपी की ऑटो रैली गुरुवार को कनॉट प्लेस, बंगला साहेब, बाल भवन तक निकाली गई, जहां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में घूम कर और लोगों से बीजेपी को वोट करने की अपील की गई.''

'दिल्ली के ऑटो चालक ठगे गए'- वीरेंद्र सचदेवा
एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली में परिवर्तन की लहर है. ऑटो चालक अपना मन बना चुके हैं. बड़ी संख्या में ऑटो चालक अरविंद केजरीवाल द्वारा ठगे गए हैं. ऑटो चालक बड़ी संख्या में हमारे ऑफिस आए हैं और एक आवाज में इन्होंने कहा है कि दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार चाहिए. हमने भी इनका दिल खोल कर स्वागत किया है.''

उन्होंने कहा, ''हम सबने तय किया है कि यह हमारा परिवार है. ऑटो चालकों ने अपनी मांगों को लिखित में दिया है. इनकी मांगें सही मायने में मांगें नहीं बल्कि इनके राइट्स हैं. इनकी मांग है कि सुरक्षा के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाए. दिल्ली बीजेपी ने आश्वासन दिया है कि ऐसा किया जाएगा. इनकी दूसरी मांग है कि सड़कों पर ऑटो के लिए पार्किंग जोन होना चाहिए, जो सरकार द्वारा नहीं बनाया गया है. ये सरकार की गलती है, लेकिन सरकार की गलती की वजह से इनका चालान कटता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget