एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: BJP सांसद रवि किशन का बड़ा बयान, एबीपी न्यूज़ से बोले- '...तो दे दूंगा इस्तीफा'

Janakpuri Assembly: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी दल के प्रत्याशी प्रचार में लगे हुए हैं. सांसद अभिनेता रवि किशन भी जनकपुरी से BJP प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे और विपक्षी पार्टी को घेरा.

Ravi Kishan News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है. 5 फरवरी 2025 को वोट डाले जाएंगे, वहीं 8 फरवरी 2025 को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव के नजदीक आने के साथ सभी प्रमुख दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं. 

इस चुनाव में जनकपुरी का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. BJP ने एक बार फिर जनकपुरी सीट से आशीष सूद पर विश्वास जताया है. वहीं, आप ने प्रवीण कुमार को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस की बात करें तो इस सीट से युवा महिला उम्मीदवार हरबानी कौर पर दांव लगाया है.

सांसद अभिनेता रवि किशन ने किया प्रचार

चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार का प्रचार जोर शोर से देखने को मिल रहा है. गुरुवार (16 जनवरी) को बीजेपी के स्टार प्रचारक सांसद और अभिनेता रवि किशन जनकपुरी से BJP प्रत्याशी आशीष सूद के प्रचार के लिए पहुंचे . रवि किशन से एबीपी न्यूज ने एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें AAP द्वारा पूछे जा रहे CM चेहरे के सवाल पर सांसद खुल कर बोले. उन्होंने कहा, "उनको (AAP) चिंता करने की जरूरत नहीं है ,वो अपनी सीट बचा लें, इस बार बहुत बुरी तरह से हार रही है AAP.''

BJP प्रत्याशी आशीष सूद की पिछली हार पर बात करते हुए रवि किशन कहते हैं कि इस बार यहां से ऐतिहासिक जीत होगी. इस बार हमारी सरकार बन रही है. AAP द्वारा महिलाओं के लिए फ्री राशि, फ्री बस सेवा, फ्री बिजली पानी पर निशाना साधते हुए रवि किशन कहते हैं कि "5 लाख का फ्री इलाज, PM आवास योजना जैसी अनगिनत योजनाएं हैं जो इन फ्री की रेवड़ियां के आगे बहुत छोटी सी हैं. बहुत बड़ी योजनाएं हम देंगे जिनके सामने इनकी फ्री की रेवड़ियां हवा में उड़ जाएंगी."

...तो इस्तीफा दे देंगे- रवि किशन

रवि किशन ने दावा किया कि 6 महीने में जीत के बाद इस क्षेत्र की समस्याएं दूर नहीं हुई तो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. इस दावे पर एबीपी न्यूज ने सूद से सवाल किया तो प्रत्याशी सूद कहते हैं कि "रवि किशन, पीएम मोदी के सिपाही हैं , मोदी के सिपाही पक्की गारंटी देते हैं. हम इस क्षेत्र में पले बढ़े हैं हमे मालूम है कैसे जनता की समस्या को हल किया जाता है."

अपनी पिछली हार पर भी बेबाकी से बात करते हुए उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 10 साल कोई काम नहीं किया. ये इन लोगों का नाकारापन है, इसलिए इन्हें यहां से अपने कैंडिडेट को बदलना पड़ा. हम लोग हारने के बाद भी जनता के बीच रहे और जनता इस बार हमारे साथ है. 

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली में इस बार भगवा लहर', करावल नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने भरा नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget