एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'बीजेपी समझ चुकी है वो दिल्ली में...', देवेंद्र यादव का बड़ा बयान 

Delhi Poll 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 26 वर्षों से लगातार संघर्ष, 2015 और 2020 में मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली में सरकार बनाने में BJP नाकाम रही.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस के हर अभियान का नकल करने में पीछे नहीं हटती. यही कारण है कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा को भारी जनसमर्थन के बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा जनता को भ्रमित करने वाली है. 

देवेंद्र यादव के मुताबिक, "दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता से घबराई बीजेपी जानती है कि वह कांग्रेस को सत्ता में वापसी से नहीं रोक सकती." 

'दिल्ली वाले बदलाव चाहते हैं'

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी नेता अपने चुनाव अभियन की शुरुआत करने की दुविधा में हैं. अरविंद केजरीवाल की तरह बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के अभाव में जवाबदेही से भागते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की परिस्थितियां अब पहले जैसी नही रहीं, लोग बदलाव चाहते हैं.

26 सालों में दिल्ली में सरकार नहीं बना पाई BJP

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार पिछले 26 वर्षों से लगातार संघर्ष, 2015 और 2020 में मोदी लहर होने के बावजूद दिल्ली में सरकार बनाने में बीजेपी नाकाम रही. 2022 में 15 वर्षों के भ्रष्टाचार से ग्रस्त दिल्ली नगर निगम से भी दिल्ली की जनता ने बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता दिल्ली के विनाश में केजरीवाल के बराबर के भागीदार है. बीजेपी कैसा परिवर्तन करने की बात कर रही है. जबकि केंद्र में पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार ने वादा करने के बाद दिल्ली की जनता के लिए किसी भी योजना को अंजाम नहीं दिया.देवेंद्र यादव ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों को बेसहारा छोड़कर भागने वाली बीजेपी किस परिवर्तन की बात कर रही है. बीजेपी के तानाशाह और केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत कर दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी. हमारी पार्टी जनता के समर्थन से 2025 में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. दिल्ली न्याय यात्रा में लोगों के लगातार जुड़ने का संकेत इसी का सबूत है.

Delhi Election 2025: कांग्रेस के बाद BJP निकालेगी दिल्ली में परिवर्तन यात्रा, समिति में इन नेताओं को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget