एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस ने टीचर्स से किया ये बड़ा वादा, देवेंद्र यादव ने नौकरी को लेकर AAP पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भी वादों की झड़ी लगाने में पीछे नहीं है. आप सरकार पर हमला बोलते हुए देवेंद्र यादव ने गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ी घोषणा की.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां वादों की झड़ी लगाने में पीछे नहीं हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने भी गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार में आने के बाद गेस्ट टीचर्स की नौकरी स्थायी की जायेगी.

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला. बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा चल रही है. कांग्रेस की न्याय यात्रा के आखिरी दिन बवाना विधानसभा में देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली बदलाव के मूड में है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बदलाव की चाहत और जनसमर्थन से 2025 में कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा के क्रम में हजारों लोगों ने अनुभव साझा किए. देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षकों को स्थायी नौकरी देने का वादा करके अनुबंधित और अस्थायी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर्स के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार ने छल किया है.

न्याय यात्रा पर निकले देवेंद्र यादव ने टीचर्स से मुलाकात कर नौकरी को स्थायी करने का भरोसा दिया. उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद टीचर्स की नौकरी अस्थायी नहीं रहेगी. 

'जनता ने आप सरकार को सत्ता से बाहर करने का बनाया मन'

यादव ने कहा कि अगर शिक्षक स्वस्थ दिमाग के साथ अपना काम कर पाएगा तभी दिल्ली और देश का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह आम आमदी पार्टी में अरविंद केजरीवाल की निरंकुशता चलती है. अरविन्द केजरीवाल की निरंकुशता के कारण विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता, विधायक आम आदमी पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता दुखी है. आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार नेताओं को डराने लगा है. इसलिए जनता ने दिल्ली की सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली का हर आप सरकार से परेशान है. गंदा पानी, टूटी सड़कें, दमघोटू प्रदूषण, महंगी बिजली, महंगाई, बेरोजगारी से दिल्ली की जनता त्रस्त है. 

ये भी पढ़ें-

'ये आए तो बंद कर देंगे फ्री योजनाएं', BJP के नारे 'बदल के रहेंगे' पर बोले अरविंद केजरीवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget