एक्सप्लोरर

'ये आए तो बंद कर देंगे फ्री योजनाएं', BJP के नारे 'बदल के रहेंगे' पर बोले अरविंद केजरीवाल

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे. यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे पॉवर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में सियासत तेज होती जा रही है. यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के नारे 'बदल कर रहेंगे' पर पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं अगर इन्हें वोट दिया तो ये आप के किए गए काम बदल देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज बीजेपी ने नारा दिया है बदल के रहेंगे. जिसका डर था, वही हुआ. मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे.

'ये बंद कर देंगे फ्री बिजली'
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज इन्होंने अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे. यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे लंबे पॉवर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी, हजारों रुपए महीने के बिजली बिल आने लगेंगे, महिलाओं का फ्री बस सफर बंद हो जाएगा, सभी सरकारी स्कूल फिर से बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे, सभी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली फ्री दवाइयां और इलाज बंद हो जाएगा. बहुत सोच समझकर वोट देना. इन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी."

कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी को घेरा
वहीं शनिवार (7 दिसंबर) को दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को घेरा. उन्होंने कहा, "आज सुबह जब सोकर उठा तो पता चला कि दिल्ली के विश्वास नगर में मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की तरफ जा रहे बर्तन व्यापारी की बीच सड़क आठ गोली मारकर हत्या कर दी गई. दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उनकी हत्या कर फरार हो गए. हमने कभी ऐसी कल्पना नहीं की थी क‍ि दिल्ली का माहौल एक दिन ऐसा होगा, जब सड़कों पर सरेआम गोलियां चलेंगी."

ये भी पढ़ें

'वो कानून व्यवस्था को संभालें वरना...', केंद्र पर बरसीं दिल्ली की CM आतिशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget