एक्सप्लोरर

कानून-व्यवस्था पर फिर AAP ने BJP को घेरा, पूछा, 'डबल इंजन की सरकारें क्यों हो रही फेल'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की एंट्री हो गयी है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है. गुरुवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आप ने एक बार फिर बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया. आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें कानून-व्यवस्था के मसले पर पूरी तरह फेल साबित हुई हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान को जान से मारने की धमकी और अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला कानून-व्यवस्था की विफलता का परिणाम है.

आप प्रवक्ता ने कहा, "बीजेपी देश को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा नहीं दे पा रही है. चीन ने लद्दाख में घुसकर दो गांव बसा लिए. बॉर्डर पार कर रोहिंग्या और बांग्लादेशी भारत में घुस आए. बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि डबल इंजन की सरकारें लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही हैं?"

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं. प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने डबल इंजन की सरकार से बार-बार पूछा कि कैसे मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई? अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग और सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना कैसे हो जाती है? बीजेपी की डबल इंजन सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दिल्ली, महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में क्यों विफल हो रही है?"

कानून-व्यवस्था पर AAP का बीजेपी से सवाल

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल साबरमती जेल में बंद कुख्यात अपराधी के कत्ल की वारदात को अंजाम देने पर भी सवाल उठा चुके हैं. जवाब में पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद घिसे पिटे आरोप लगाने लगते हैं. प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन है. कानून व्यवस्था की नाकामी का बीजेपी सरकार के पास जवाब नहीं है. डबल इंजन की सरकार को नाकाम कानून व्यवस्था पर जवाब देना ही पड़ेगा."

ये भी पढ़ें-

Saurabh Bharadwaj Net Worth: सौरभ भारद्वाज ने दाखिल किया चुनावी हलफनामा, 5 सालों में कितनी बढ़ी संपत्ति?


 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget