एक्सप्लोरर

Delhi DPS Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा के DPS, मदर मैरी और संस्कृति सहित 12 स्कूलों में बम की धमकी, तलाशी में जुटी पुलिस

DPS Bomb Threat News: दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है. फिलहाल बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है. तलाशी अभियान जारी है. दिल्ली में पहले भी इस तरह की कई धमकियां मिली हैं.

DPS Bomb Threat Today: दिल्ली में एक बार फिर से बम की धमकी दी गई है. द्वारका और नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी मिली है. इसके अलावा वसंत कुंज स्थित डीपीएस और साकेत के एमिटी में भी बम की धमकी दी गई है. वहीं द्वारका और अशोक विहार स्थित प्रूडेंस स्कूल में भी धमकी मिली है. यह धमकी स्कूल को एक ईमेल के जरिए दी गई है. दिल्ली पुलिस स्कूल में तलाशी ले रही है. अब तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. फिलहाल बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है. मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है. फिलहाल जांच की जा रही है.

इस बीच द्वारका डीपीएस स्कूल को आज बंद कर गया है. वहीं नोएडा डीपीएस नॉलेज पार्क भी बच्चों के लिए बंद किया गया है. इसके अलावा सचदेवा ग्लोबल स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार सुबह मिले बम की धमकी वाले ई-मेल को अफवाह घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि एक अस्पताल कर्मी को पूर्वाह्न 10 बजे ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद ‘बम डिटेक्शन टीम’, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली दमकल सेवा का एक दल और स्थानीय पुलिस तत्काल बच्चों के इस अस्पताल में पहुंची.

धमकी को घोषित किया गया अफवाह 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी को अफवाह घोषित किया गया. पुलिस के अनुसार, ईमेल भेजने वाले ने एक ही ईमेल को एक ही समय पर कई संस्थानों और सरकारी निकायों को भेजने का प्रयास किया. हालांकि, कुछ ईमेल आईडी गलत पाईं गयीं. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह अज्ञात आरोपी की ओर से किया गया शरारती कृत्य प्रतीत होता है.

बता दें कि अप्रैल महीने में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों को 'परमाणु बम' की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया था. अधिकारी ने बताया कि घटना पांच अप्रैल की थी. दोनों की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी के रूप में की गई थी.

ये भी पढ़ें- Delhi AIIMS Suicide: दिल्ली एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट बरामद, हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget