एक्सप्लोरर

दिल्ली में मौत लेकर आई धूल भरी आंधी, दीवार गिरने से एक शख्स की गई जान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather News: पुलिस ने बताया कि मधु विहार पुलिस थाना इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की दीवार आंधी में गिर गई. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई.

दिल्ली में शुक्रवार (11 अप्रैल) की शाम अचानक आई धूल भरी आंधी ने एक शख्स की जान ले ली. पुलिस ने बताया कि मधु विहार पुलिस थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए. एडीसीपी 1 पूर्वी दिल्ली विनीत कुमार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली. जब हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि 6 मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और इमारत की एक दीवार गिर गई है. एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. धूल भरी आंधी के दौरान दीवार गिरी है.

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया. 

डीआईएएल ने यात्रियों को दी ये सलाह

हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें.’’ विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि दिल्ली और जयपुर में धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लिहाजा हवाई यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है. 

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget