एक्सप्लोरर

PM Uday Yojana: दिल्ली में अब सातों दिन खुलेंगे पीएम उदय योजना के सेंटर, DDA ने जारी किया ये आदेश

PM Uday Yojana News: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि दिल्ली में पीएम-उदय योजना के तहत सभी 10 प्रोसेसिंग सेंटर अब हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे.

Delhi PM Uday Yojana: दिल्ली में पीएम-उदय योजना के तहत सभी 10 प्रोसेसिंग सेंटर अब हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे. उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) के निर्देश के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को यह फैसला लिया है. इस आदेश का मुख्य उद्देश्य रजिस्ट्री प्रोसेस में तेजी लाना और अवैध कॉलोनियों के लोगों को तुरंत उनके मकान का मालिकाना हक दिलाना है.

बताया जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों के निवासियों ने इस संबंध में उपराज्यपाल से कई बार शिकायतें की थीं. वहीं अब इस आदेश के बाद से रजिस्ट्री के पेंडिग मामलों का काम जल्द से जल्द पूरा होने की संभावना है. साथ ही इस पहल से लोगों को राहत मिलेगी.

क्या है पीएम उदय योजना?
दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2019 में दिल्ली के 1,731 अवैध बस्तियों में रहने वाले लोगों को मकान का मालिकाना हक देने के लिए पीएम उदय योजना (PM UDAY Yojana) शुरू की थी. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से की गई है. इस योजना के माध्यम से अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी अपनी जमीन पर अपना मालिकाना हक हासिल कर सकते हैं और अपने घर का सपना पूरा कर पाएंगे.

दिल्लीवासी इस योजना के तहत अवैध कॉलोनियों में फ्लैट और मकान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी रजिस्ट्री कर सकते हैं. सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पीएम उदय योजना के रजिस्ट्रेशन में तय फीस देनी होती है. इसके बाद रजिस्ट्री के कागजात प्राप्त किए जा सकते हैं. इसके अलावा लोग अपने फ्लैट और मकान के एवज में भी लोन भी प्राप्त कर सकते हैं. एक रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली में लगभग 50 लाख लोग अवैध कॉलोनियों में रहते हैं.  

यu भी पढ़ें- दिल्ली में BJP वाले सुरक्षित नहीं', अरविंद केजरीवाल ने जताई चिंता, सौरभ भारद्वाज बोले- 'LG नहीं दे पा रहे प्रोटेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget