एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme: डीडीए का बड़ा फैसला, पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत फ्लैट के आवेदकों को मिलेगा ये फायदा 

DDA First Come First Serve Scheme: डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदक एक साथ सटे हुए दो फ्लैटों को खरीदकर नियमानुसार दोनों फ्लैटों के बीच की दीवार में एक दरवाजा खोलकर उसे आपस में जोड़ सकता है.

Delhi News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) फ्लैट आवेदकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत आवेदकों की मांग पर फ्लैटों को आपस में जोड़ना की इजाजत देना है. इतना ही नहीं फ्लैट का आकार बढ़ाने में छूट प्रदान करने के लिए डीडीए ने पहले आओ पहले पाओ के आधार (first come first serve scheme) पर वर्तमान में चल रही स्कीम के अंतर्गत दो फ्लैटों को आपस में जोड़ने की भी इजाजत दे दी है. यानि अब आवेदन डीडीय की हाउसिंग स्कीम (DDA Housing Scheme) का लाभ उठाकर दो फ्लैट लेकर उसे अपने हिसाब से एक-दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं. 

क्या है डीडीए की एफसीएफएस स्कीम

डीडीए की एफसीएफएस फेज चार की स्कीम में यदि आवेदक एक साथ सटे हुए दो फ्लैटों को खरीदता है तो आवश्यक संरचनात्मक मंजूरी की शर्त पर वह उन दोनों फ्लैटों के बीच की दीवार में एक दरवाजा खोलकर दोनों फ्लैटों को आपस में जोड़ सकता है. यह नियम सभी स्थानों पर और सभी प्रकार के फ्लैटों पर लागू होगा. यदि कोई आवेदक जिसके पास पहले ही पिछली स्कीम का कोई फ्लैट हो और वह उससे सटा हुआ फ्लैट खरीदता है तो यह नियम उस मामले में भी लागू होगा .

कोई भी उठा सकता है डीडीए की इस योजना का लाभ

बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्थानों में सभी श्रेणियों के 5500 से अधिक फ्लैटों के लिए 30 जून 2023 को पहले आओ पहले पाओ आधार पर हाउसिंग स्कीम आरंभ की है. इस स्कीम के अंतर्गत नरेला, सिरसपुर, रोहिणी, लोकनायक पुरम में 1 बीएचके फ्लैट, नरेला और द्वारका में 2 बीएचके फ्लैट जबकि जसोला में 3 बीएचके फ्लैट ऑफर किए गए हैं. इन फ्लैटों की बुकिंग 10 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे से की जा सकेगी. इस स्कीम को आम जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक लगभग 4000 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः Delhi Ordinance Row: दिल्ली CMO का आरोप, सीएम के फैसले पलट रहे नौकरशाह, LG ऑफिस ने किया ये दावा



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget