एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Update: दिल्ली में जुलाई के मुकाबले अगस्त में डेंगू के करीब तीन गुना केस, पढ़ें आंकड़े

Delhi News: दिल्ली में डेंगू में मामलों में लगातार तेजी आ रही है. जुलाई के मुकाबले अगस्त में तिगुने डेंगू के मामले आये. दिल्ली में इस साल कुल 244 मामले दर्ज किये गये हैं.

Delhi Dengue Case: राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू (Dengue) के मामलों में तेजी दर्ज की गई है. इस साल अब तक दिल्ली (Delhi) में मच्छर जनित बीमारी के कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है. सोमवार को नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में कुल 39 नये मामले सामने आए हैं. इस साल तीन सितंबर तक दर्ज किए गए 244 मामलों में से अकेले 75 मामले केवल अगस्त में दर्ज किए गए थे. दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामले हमारे लिए चिंता का विषय है और हम इससे निपटने के उपायों पर काम कर रहे हैं.

इस साल अब तक डेंगू के 244 मामले दर्ज हुए 

अगस्त महीने तक दिल्ली में डेंगू के 205 मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 244 मामले दर्ज किए गये. एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए. हालांकि, इस साल अब तक मच्छर जनित बीमारियों के कारण किसी की मौत की खबर नहीं है.

नगर निगम ने कहा कि एमसीडी कई नियंत्रण उपाय कर रहा है. जैसे, जन जागरूकता अभियान, कानूनी कार्रवाई, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी), रेलवे, बागवानी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), पुलिस, शिक्षा, अन्य विभागों के बीच अंतर-क्षेत्रीय विभागों की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है.

एमसीडी ने कानूनी नोटिस जारी किया

एमसीडी ने एक बयान में कहा, ''इस संबंध में निगम ने 77,538 कानूनी नोटिस जारी किए हैं और 26,320 अभियोग दायर किए हैं. घरों या इमारतों के 10,438 मालिकों पर प्रशासनिक शुल्क लगाया गया है और 23,28,700 रुपये प्रशासनिक शुल्क के रूप में वसूल किए गए हैं.'' एमसीडी ने बताया कि सभी कर्मियों को डीबीसी (डेंगू ब्रीडिंग चेकिंग स्टाफ) को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, ताकि मच्छरों के लार्वा के प्रजनन का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए घर-घर निरीक्षण किया जा सके.

बयान में कहा गया है, ''डीबीसी ने 2,24,94,105 घरों का दौरा किया और 96,982 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया. लगभग 8,28,707 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया और 112 बिंदुओं पर लार्वा पाया गया.'' रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल मलेरिया के 49 मामले और चिकनगुनिया के 14 मामले दर्ज किए गए हैं.

Delhi Excise Policy: सीबीआई ऑफिसर के सुसाइड पर मनीष सिसोदिया ने उठाया सवाल, कहा- मुझे फंसाने के लिए CBI पर दबाव

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget