एक्सप्लोरर

दिल्ली में डेंगू के केस में पिछले साल के मुकाबले आई कमी, मलेरिया-चिकनगुनिया के मामले बढ़े

Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में इस साल अबतक किसी की डेंगू से मौत की सूचना नहीं है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 2023 के दौरान डेंगू के 9,266 और 2024 में 6,391 मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली में इस साल 23 अगस्त तक डेंगू के 412 मामले सामने आए, जो पिछले साल इसी अवधि तक दर्ज 425 मामलों से कम हैं, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान दर्ज 942 मामलों के मुकाबले आधे से भी कम हैं. वहीं, इस साल अबतक किसी की डेंगू से मौत की सूचना नहीं है. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली. हालांकि मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में इजाफा देखा गया.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 2023 के दौरान डेंगू के 9,266 और 2024 में 6,391 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल कुल मिलाकर यह आंकड़ा अब तक काफी कम है. डेंगू से होने वाली मौतें भी नियंत्रण में हैं. 

दिल्ली में इस हफ्ते डेंगू के कितने मामले आए?

इस साल अब तक कोई भी मौत दर्ज नहीं हुई है, जबकि 2024 में 11 और 2023 में 19 मौतें हुई थीं. साप्ताहिक तौर पर अपडेट किये जाने वाले आंकड़ों के मुताबिक, इस सप्ताह डेंगू के 58 नए मामले सामने आए, जिनमें दक्षिण, मध्य और शाहदरा जोन में सबसे अधिक मरीज थे. इसके विपरीत, मलेरिया के मामले पिछले साल अगस्त की संख्या को पार कर चुके हैं. 

दिल्ली में मलेरिया के कितने मामले आए सामने?

दिल्ली में इस साल 23 अगस्त तक मलेरिया के 191 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान 181 और 2023 में 126 मामले दर्ज किए गए थे. साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, इस सप्ताह मलेरिया के 26 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें नजफगढ़, दक्षिण और पश्चिम ज़ोन सबसे अधिक प्रभावित रहे. दिल्ली में पिछले साल मलेरिया के 792 मामले दर्ज किए गए थे.

चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े

आंकड़ों के मुताबिक, चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े हैं, 23 अगस्त तक 32 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान 28 और 2023 में 17 मामले सामने आए थे. दक्षिण और शाहदरा जोन में इस सप्ताह सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए.

पिछले साल चिकनगुनिया के कितने मामले?

पिछले साल चिकनगुनिया के 267 मामले आए थे, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक थे. दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, उसने एहतियाती कदम उठाते हुए एक जनवरी से 23 अगस्त के बीच मच्छर रोधी अभियान के तहत 2.67 करोड़ घरों का निरीक्षण किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 2.08 करोड़ थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget