एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, इस साल 69 मामले आ चुके हैं सामने, डॉक्टर ने कही बड़ी बात

Delhi Dengue Cases: निकाय विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जनवरी से नौ अप्रैल के दौरान में पिछले साल नौ मामले, 2020 में छह और 2019 में सात मामले सामने आये थे, जबकि 2018 में 12 मामले सामने आए थे.

Dengue Cases in Delhi: दिल्ली (Delhi) में पिछले एक सप्ताह में डेंगू (Dengue) के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई है. स्थानीय निकाय विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दो अप्रैल तक दिल्ली में डेंगू के 61 मामले दर्ज किए गए थे. पिछले एक सप्ताह में आठ नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ इस साल डेंगू के कम से कम 69 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. दिल्ली में इस साल के जनवरी महीने में डेंगू के 23 मामले सामने आए थे.

वहीं फरवरी में डेंगू से संक्रमित 16 मरीज मिले थे. इसके बाद मार्च महीने में 22 मामले सामने आए थे. वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो अब तक आठ मामले दर्ज किए गए हैं. इन सभी को मिलाकर दिल्ली में इस साल अब तक कुल 69 मामले दर्ज हुए हैं. निकाय विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जनवरी से नौ अप्रैल के दौरान में पिछले साल नौ मामले, 2020 में छह और 2019 में सात मामले सामने आये थे, जबकि 2018 में 12 मामले सामने आए थे. इसी तरह साल 2017 में दिल्ली में डेंगू के कुल 15 मामले दर्ज हुए थे. 

जुलाई से नवंबर तक आते हैं ज्यादा मामले

वायरस जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है. इस साल मामले जल्दी सामने आ रहे हैं और नागरिक निकायों ने इसे फैलने से रोकने के लिए कुछ कदम भी उठाए हैं. दिल्ली में इस सीजन में अब तक डेंगू के 45 मामले जांच के बाद ट्रेस नहीं किए जा सके, जो कि कुल डेंगू मामलों के आधे से ज्यादा हैं. इस बीच गंगा राम अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट एस.पी. ब्योत्रा ने कहा कि इस सीजन दिल्ली में डेंगू के ज्यादा मामले दर्ज होने की संभावना है. उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर इस सीजन में भी डेंगू के मामलों की संख्या ज्यादा होती है. अस्पताल पते सहित मरीजों की जानकारी जमा कर रही है. क्योंकि यह जरूरी है. अस्पतालों के अपने काम को नहीं करने का कोई सवाल ही नहीं है."

ये भी पढ़ें-

Delhi News: साउथ कैंपस के राम लाल आनंद कॉलेज के ऑडिटोरियम में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों के मामले में शरजील इमाम को बड़ा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget