एक्सप्लोरर

DDA Flats Scheme: दिल्ली में बिकने जा रहे 7500 फ्लैट, पहले आओ-पहले पाओ के तहत करें बुक, जानें प्रोसेस

DDA Flats Scheme 2025: डीडीए ने ‘अपना घर आवास योजना 2025’ शुरू की है, जिसमें नरेला, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में EWS से लेकर HIG तक के लिए फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ आधार पर मिलेंगे.

Delhi DDA Flats Scheme 2025 Booking: अगर दिल्ली में घर की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार (20 मई) को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना ‘अपना घर आवास योजना 2025’ का शुभारंभ किया. इसके तहत कुल 7,500 फ्लैट्स की बिक्री की जानी है. ये फ्लैट्स लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में बेचे जाएंगे.

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), LIG (निम्न आय वर्ग), MIG (मध्यम आय वर्ग) और HIG (उच्च आय वर्ग) जैसी श्रेणियों के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं. यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा.

सिंगल-विंडो पूछताछ और ऑनलाइन दस्तावेजों की सुविधा है शामिल 
यह नई योजना DDA की पूर्व सफल योजनाओं 'सबका घर आवास योजना 2025' और 'श्रमिक आवास योजना 2025' के अनुभवों पर आधारित है. DDA की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए इस योजना को पूरी तरह डिजिटल रूप से सक्षम किया गया है.

डीडीए ने घर खरीदारों की सहायता के लिए कई नवाचार किए हैं, जिनमें सिंगल-विंडो पूछताछ प्रणाली और ऑनलाइन सभी आवश्यक दस्तावेजों की सुविधा शामिल है, जिससे पारदर्शिता और सूचना के प्रवाह में सुधार हुआ है.

DDA की चैट-बॉट सेवा 24 घंटे करेगी मदद
DDA ने पहली बार एक समर्पित चैट-बॉट सेवा भी शुरू की है, जो 24 घंटे नागरिकों को सहायता प्रदान करेगी. यह चैट-बॉट न केवल फ्लैट से संबंधित जानकारी देगा, बल्कि आवेदन प्रक्रिया और आवंटन से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी करेगा. इन डिजिटल पहलों ने खरीदारों का अनुभव बेहतर बनाने के साथ-साथ जनता में DDA के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है. एलजी सक्सेना ने इन प्रयासों को ‘DDA के नवाचार की दिशा में बड़ा कदम’ बताया.

दिल्ली में लंबे समय से घाटे में चल रही DDA ने इस वर्ष बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक DDA ने 1,371 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो आवास इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री का परिणाम है. नरेला उपनगर में शिक्षा, खेल और न्यायिक संस्थानों की स्थापना, बेहतर पुलिस व्यवस्था और रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं ने क्षेत्र को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है. उपराज्यपाल ने कहा कि इन सब विकास कार्यों ने नरेला को दिल्लीवासियों के लिए नया 'हॉटस्पॉट' बना दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget