एक्सप्लोरर

Delhi News: सराय काले खां में यमुना किनारे बनी झुग्गियों पर DDA ने चलाया बुलडोजर, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Sarai Kale Khan: दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को सराय काले खां इलाके में डीडीए द्वारा अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया.

Delhi: राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अलग-अलग सरकारी एजेंसियों की ओर से अभियान जारी है. जिसके अंतर्गत दिल्ली में जिन जिन इलाकों में अवैध निर्माण हो रखा है उससे ढहाने का काम किया जा रहा है. एक तरफ दिल्ली नगर निगम अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा भी अवैध निर्माण बुलडोजर चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को सराय काले खां इलाके में डीडीए द्वारा अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया.

अभियान रहेगा जारी
डीडीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के सराय काले खा क्षेत्र में 20 से 30 अवैध निर्माणों को हटाया गया. जोकि यमुना बाढ़ प्रभावित इलाके में बने हुए थे इसीलिए यमुना बाढ़ के मैदान से इस अतिक्रमण को साफ किया गया. डीडीए का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा, एनजीटी की गाइडलाइन के अंतर्गत इस अवैध निर्माण को हटाया गया है. 

JNU ने कैंटीन-ढाबा मालिकों को भेजा यूनिवर्सिटी कैंपस खाली करने का नोटिस, ये है वजह


लोगों ने किया विरोध
डीडीए द्वारा यह कार्रवाई सराय काले खां के पास यमुना रिवर फ्रंट पर बनी झुग्गियों में की गई. इस इलाके में सैकड़ों झुग्गियां बनी हुई है और इन झुग्गियों में रह रहे लोगों का कहना है कि वह सन 1995 से यहां रह रहे हैं लेकिन तब से किसी ने यहां पर आकर कोई कार्रवाई नहीं की और अब अचानक से हमारे घरों को तोड़ा जा रहा है. झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने कहा कि 1 दिन पहले यहां पर बुलडोजरों को खड़ा कर दिया गया, और हमें यह कहा गया कि अगले दिन यह सभी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी, अपना-अपना सामान यहां से हटा ले, लोगों ने डीडीए द्वारा की गई इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में अपने परिवार को लेकर कहां जाएंगे, हम सालों से यहां रह रहे हैं और अब अचानक से हमें यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है.

अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर
डीडीए द्वारा इस इलाके में 20 से 30 अवैध निर्माणों को सोमवार को ढहा दिया गया. डीडीए का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और यमुना रिवर फ्रंट पर बनी झुग्गियों को हटाया जाएगा. ऐसे में सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान लोगों के विरोध के चलते भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ कई संस्थाओं ने इसका विरोध किया. मौके पर स्थानीय विधायक प्रवीण कुमार भी पहुंचे जिन्होंने कहा कि इन लोगों के पास पुख्ता कागजात है. इनके आधार कार्ड पर यहां का एड्रेस लिखा हुआ है और अगर प्रशासन को कार्रवाई करनी थी तो सालों से क्यों नहीं की? अगर यह जगह अवैध है तो आधार कार्ड कैसे अलॉट हो गए. आधार कार्ड पर यह एड्रेस क्यों डाला गया ?

विधायक ने लगाया बीजेपी पर आरोप
स्थानीय विधायक और प्रवीण कुमार के पहुंचने पर डीडीए द्वारा यह कार्रवाई रुकमाई गई. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि नगर निगम हो या फिर डीडीए यह केवल गरीब लोगों को परेशान कर रही हैं और उन्हें बेघर करने का काम किया जा रहा है.

Delhi Crime News: दिल्ली में डकैती कर रहा था 120 किलो वजन का शख्स, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget