एक्सप्लोरर

'आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएगा आपके पानी का कनेक्शन', इस तरह के मैसेज आने पर हो जाएं अलर्ट

Delhi News: दिल्ली में साइबर ठग पानी बिल के नाम पर ठगी कर रहे हैं. वे फर्जी मैसेज भेजकर बिल अपडेट करने के लिए कहते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करने पर लोगों को ठग लेते हैं.

Delhi Cyber Fraud News: अगर आपके मोबाइल पर हाल ही में एक ऐसा मैसेज आया है जिसमें लिखा हो "प्रिय उपभोक्ता, आज रात 9:30 बजे आपका पानी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा" तो सावधान हो जाइए. यह संदेश दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से नहीं, बल्कि साइबर ठगों की एक नई चाल है. दिल्ली पुलिस और जल बोर्ड ने लोगों को चेताया है कि इस तरह के संदेश पूरी तरह फर्जी हैं और इनका मकसद सिर्फ ठगी करना है.

पुलिस के अनुसार, ठग अब जल बोर्ड की हूबहू कॉपी वेबसाइट और मोबाइल ऐप बनाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं. ये मैसेज हिंदी या अंग्रेजी में एसएमएस, वॉट्सऐप या ईमेल के जरिए भेजे जा रहे हैं. इसमें लिखा होता है कि पानी का बिल अपडेट नहीं हुआ है और अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो कनेक्शन काट दिया जाएगा.

इस मैसेज के साथ एक मोबाइल नंबर भी दिया जाता है, जिस पर कॉल करने पर कॉलर खुद को जल बोर्ड का अधिकारी बताता है. वह उपभोक्ता को डराता है कि तुरंत ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया गया तो पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. अगर कोई उपभोक्ता डर के मारे कॉल करने वाले द्वारा बताए गए लिंक के माध्यम से भुगतान करता है तो वह सीधे साइबर ठगों का शिकार बन जाता है.

जामताड़ा के साइबर ठगों से जुड़े ठगी के तार
साइबर सेल के मुताबिक, यही गैंग पहले बिजली और गैस कनेक्शन के नाम पर भी ठगी करता रहा है. अब उन्होंने पानी बिल को नया हथियार बना लिया है. जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार झारखंड के कुख्यात साइबर ठग क्षेत्र जामताड़ा से जुड़े हैं.

साउथ वेस्ट जिले की साइबर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हाल ही में तीन ऐसे साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी ‘मंडल बंधु गैंग’ से ताल्लुक रखते हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं.

दिल्ली पुलिस की अपील
जल बोर्ड या किसी भी सरकारी संस्था की ओर से इस तरह के धमकी भरे मैसेज नहीं भेजे जाते. दिल्ली पुलिस ने ऐसे मैसेज, लिंक से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि, जल बोर्ड कंपनी का अधिकारी या सरकारी डिपार्टमेंट लोगों से मोबाइल में कोई सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए नहीं कहता है. अगर कोई आपसे किसी बहाने बैंक डिटेल मांगे तो उसे बिल्कुल भी ना दें. जरा सी लापरवाही आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है. इसलिए ठगों की इन चालों से सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्क करें. संदेहास्पद गतिविधियों की तुरंत साइबर क्राइम सेल या नजदीकी थाने में सूचना दें.

जल बोर्ड ने दी ये सलाह
जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से बचाने और उन्हें इस तरह की ठगी के प्रति जानकर बनाने के लिए कहा कि, ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें. किसी भी तरह की अपडेट के लिए केवल आधिकारिक प्रेषक आईडी CP-DELJAL से प्राप्त मैसेज पर ही भरोसा करें. बिल का भुगतान केवल ZRO कार्यालयों में या आधिकारिक DJB वेबसाइट https://djb.gov.in के माध्यम से ही करें. किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता DJB हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं.

पानी बंद होने का मैसेज देख कर करें ये उपाय

● मैसेज आए तो हड़बड़ायें नहीं. पानी बिल भरने और कनेक्शन काटने से संबंधित मैसेज की वेबसाइट पर जांच करें.

● मैसेज की स्पेलिंग मिस्टेक पर ध्यान दें. फर्जी मैसेज में अक्सर स्पेलिंग मिस्टेक होते हैं.

●  दिए नंबर पर कॉल न करें. किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें.

● किसी के कहने पर एनी डेस्क, टीम व्यूअर्स के लिंक डाउनलोड न करें.

● अपने पानी बिल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुष्टि करें.

●ऑफिशियल वेबसाइट पर बिल भरें.

ये भी पढ़ें: शातिर 'डॉक्टर साहब' हरिद्वार से गिरफ्तार, 10 साल से था फरार, किन-किन मामलों में है वांडेट?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget