एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP में सेंधमारी पर भड़की कांग्रेस, देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने प्रलोभन देकर पांच पार्षदों को 'आप' से तोड़ लिया. उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

Delhi Politics: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बीजेपी में शामिल होने वाले नये सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने का फैसला लिया.

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बीजेपी में नये सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है.

आम आदमी पार्टी में सेंधमारी पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से आप बीजेपी की नूरा कुश्ती में स्थायी समिति और वार्ड कमेटी का चुनाव नहीं हो सका है. स्थायी समिति और वार्ड कमेटी चुनाव में वर्चस्व के लिए बीजेपी ने पांच पार्षदों को शामिल कराया है. देवेंद्र यादव ने कहा, "आप मुखिया, मंत्री समेत नेताओं के जेल जाने और जेल से आवाजाही के कारण जनता का विश्वास खत्म हो चुका है. जनता के बीच आप की खत्म होती साख का फायदा बीजेपी उठा रही है. बीजेपी ने प्रलोभन देकर पांच पार्षदों को आप से तोड़ लिया."


दिल्ली में AAP में सेंधमारी पर भड़की कांग्रेस, देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

AAP के पांच पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराने पर क्या बोली कांग्रेस?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता में पैठ बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को बीजेपी शामिल करती रही है. दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी पैंतरे अपना रही है.

उन्होंने कहा, "दो वर्षों से स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों का गठन नहीं होने के कारण दिल्ली में सफाई व्यवस्था और कॉलोनियों में  विकास का काम ठप है. वार्ड और स्थायी समिति की चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस का मत निष्पक्ष रहेगा. कांग्रेस 9 पार्षद विचारधारा के अनुसार काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई दिल्ली में जनता से जुड़े हर मुद्दे पर दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा, "जनता को अधिकार और सुविधाऐं दिलाने के लिए कोई भी काम नहीं कर रहा है. आप और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप में प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जा रहा है." 

ये भी पढ़ें-

'यह देश के कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा', यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर बोले संजय सिंह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget