एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की हुंकार, देवेंद्र यादव ने AAP-BJP को घेरा

Congress Nyay Yatra: देवेंद्र यादव ने शालीमार बाग सीट के हैदरपुर गांव से न्याय यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत की. इसके बाद गुजरांवाला टाउन यात्रा का समापन किया. उन्होंने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की.

Delhi Congress Nyay Yatra: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चौथे दिन शालीमार बाग विधानसभा के गांव हैदरपुर से न्याय यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में महंगाई और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिस पर नियंत्रण करने में बीजेपी और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से विफल साबित हुई है. कांग्रेस न्याय यात्रा में दिल्ली वालों की परेशानियों को जनता के साथ मिलकर, चर्चा करके, उनके समर्थन से खत्म करने के लिए रास्ते बनाए जाएंगे. 

दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान कार्यकर्ता ‘‘दिल्ली की ललकार, चाहिए कांग्रेस की सरकार’’ के नारे लगा रहे हैं. यादव ने कहा कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं और 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को नकार कर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अग्रसर है. सोमवार को कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन  गुजरांवाला टाउन में हुआ.

इन रास्तों से होकर गुजरी यात्रा
दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव न्याय यात्रा के दौरान रास्तें में पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सभी में प्रार्थना करते दिखाई दिए. उनकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. चौथे दिन दिल्ली न्याय यात्रा शालीमार बाग विधानसभा के हैदरपुर गांव से शुरू होते हुए शालीमार बाग गांव, संजय नगर, महेन्द्र पार्क चौक आदर्श नगर, मेन रोड जहांगीर पुरी, झील वाला पार्क, मैन रो बादली, भलस्वा गांव जे ब्लाक रो, मंगल बाजार चौक, सी ब्लाक सब्जी मंडी, कुशल सिनेमा जहांगीर पुरी, सी ब्लाक आदर्श नगर, कुशल सिनेमा, मंगल बाजार चौक, शाह आलम बांध रोड, जी टी रोड, राज बाबू रोड, नेहरु रोड, मैन बाजार आर्य समाज रोड, लेबर चौक, केवल पार्क आदर्श नगर, लाल बाग मस्जिद मॉडल टाउन, विजय सिनेमा स्टेडियम रोड, पेंटामेंट अस्पताल होते हुए गुजरांवाला टाउन पर समापन हुआ. चौथे दिन कांग्रेसी नेताओं ने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की.

‘बीजेपी-AAP सरकारें फेल साबित हुईं’
देवेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा में महिलाएं, युवा बढ़चकर हिस्सा ले रहे हैं. गांव वाले, झुग्गियों वालों की समस्याओं पर चर्चा हो रही है. औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन भी यात्रा यात्रा का स्वागत कर रही है. लोगों के बढ़चढ़कर दिल्ली न्याय यात्रा में जुड़ने से साबित हो गया है कि यात्रा को निश्चित ही अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है, लोग अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें खुशी भी होती है और दर्द भी होता है. जिस उम्मीद के साथ लोगों ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को चुना था, वो लोगों की वो उम्मीद पूरी तरह खत्म हो चुकी है. यादव ने कहा कि सरकारें पूरी तरह फेल साबित हुई हैं.

‘आज बेरोजगारी बड़ी समस्या है’
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज बेरोजगारी बड़ी समस्या है. यूपीए सरकार के समय मंत्री रहे अजय माकन ने वेंडिंग पॉलिसी बनाई थी, ताकि दिल्ली के 5 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका सुचारू रूप से चल सके. उन्हें निगम, पुलिस और प्रशासन तंग न कर सके. परंतु पिछले 11 वर्षों में वेडिंग पालिसी पर कोई काम न करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले यहां आकर कहा कि सरकार ने वेंडिग पॉलिसी जारी कर दी है.

उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल कब तक जनता के बीच झूठ बोलेंगे? उन्होंने कहा कि वेंडिग पॉलिसी लागू होने के बाद लोगों को रोजगार मिलेगा, युवा शराब की ओर नही जाएंगे. महंगाई पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा. दिल्ली में महंगाई सबसे ज्यादा है."

‘AAP को शासन चलना नहीं आता- देवेंद्र यादव 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को शासन चलना नहीं आता है या फिर इन्हें दिल्ली की जनता की चिंता नही है. लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली चौतरफा बदहाल हो गई है. प्रदूषण इतना गंभीर स्तर पर पहुंच गया है कि लोगों को सांस लेने तक में परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी, खोमचा, मोची, नाई, सब्जीवाला, रिक्शा वाला सभी परेशान है इनको रोज डंडे पड़ते हैं, रोजगार चलाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है. बुजुर्गो को पेंशन नही मिल रही है, गरीब का राशन कार्ड नही बन रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने मोती नगर डकैती मामले में किया बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी निकला पीड़ित का 'कुक' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget