एक्सप्लोरर

दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, देवेन्द्र यादव ने किया ये काम

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें 12 वार्डों में होने वाले निगम उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सक्रिय करने के निर्देश दिए गए.

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी 14 जिलों में कार्यकारिणी की बैठक हुई. इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की समस्याओं को हल करने पर जोर दिया गया.

आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में देवेन्द्र यादव ने 'राजीव गांधी जनसेवा केंद्र' का उद्घाटन किया. साथ ही आदर्श नगर जिला कांग्रेस की वेबसाइट www.adarshnagardcc.in भी लॉन्च की गई. इस केंद्र के जरिए दिल्ली सरकार की योजनाओं, पुलिस से संबंधित सेवाओं, डीडीए की सुविधाओं, प्रमाण पत्र, शिक्षा, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा. यादव ने बताया कि जल्द ही दिल्ली के सभी जिलों में ऐसे जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे. 

उन्होंने सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी भंग कर दी और जल्द नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस में हर मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. पार्टी में सभी को बराबरी का अधिकार है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ पद लेने वाले लोग जो काम नहीं करते, उनके लिए पार्टी में जगह नहीं है. 

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की योजना
दिल्ली में 12 वार्डों में होने वाले निगम उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए यादव ने संगठन को और सक्रिय करने के निर्देश दिए. इसके लिए ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर पर नई नियुक्तियां होंगी. एक ब्लॉक में औसतन 40-50 पोलिंग बूथ होंगे, जिसमें 20-25 बूथों पर एक मंडल और 5-7 बूथों पर एक सेक्टर बनाया जाएगा. मंडल और सेक्टर का नाम स्थानीय कॉलोनी, सड़क या गांव के नाम पर रखा जाएगा. 

जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश
यादव ने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे जल्द से जल्द मंडल और सेक्टरों का गठन करें. इसके लिए जिला पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाए, जिसमें जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, निगम पार्षद और अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल हों. मंडल और सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 2-3 उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाए, ताकि स्थानीय लोगों की राय लेकर सही व्यक्ति का चयन हो सके. 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य दिल्ली के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. राजीव गांधी जनसेवा केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में दिल्ली कांग्रेस संगठन को और मजबूत कर जनता की सेवा में जुटी रहेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा इस बड़े स्कूल का मामला, 102 अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget