एक्सप्लोरर

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा इस बड़े स्कूल का मामला, 102 अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

DPS Dwarka Case: डीपीएस द्वारका के खिलाफ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें बढ़ी हुई फीस को अवैध घोषित करने और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल को सरकार के अधीन करने की मांग की गई है.

Delhi DPS Dwarka Case: दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिने जाने वाले डीपीएस द्वारका को लेकर अभिभावकों का गुस्सा अब अदालत के दरवाजे तक पहुंच चुका है. 102 अभिभावकों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर न सिर्फ बढ़ी हुई फीस को अवैध करार देने की मांग की है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्कूल को सरकार या उपराज्यपाल के अधीन लेने की अपील की है.

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल पिछले कुछ वर्षों से अभिभावकों पर 7,000 से 9,000 प्रति माह तक की अप्रमाणित फीस लेने का दबाव बना रहा है. फीस न चुकाने पर छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

बाउंसरों के जरिए छात्रों को नियंत्रित करने का आरोप
याचिका में कहा गया है कि स्कूल ने परिसर में बाउंसर तैनात किए हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि शिक्षक नहीं, बल प्रयोग करने वाले लोग बच्चों को संभालेंगे. अभिभावकों ने इसे अमानवीय, भयावह और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया.

लाइब्रेरी बनी ‘सजा का कमरा’
मामले में सबसे चिंताजनक आरोप यह है कि फीस न देने वाले छात्रों को कक्षाओं से बाहर कर लाइब्रेरी में बैठा दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कैंटीन, दोस्तों और नियमित गतिविधियों से दूर रखा गया. शौचालय तक जाने के लिए बाउंसरों की निगरानी में भेजा गया.

शिक्षा विभाग ने दिए थे दो स्पष्ट आदेश
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 22 मई और 28 मई 2024 को दो बार आदेश जारी किए थे.

1. स्कूल को वर्ष 2022-23 की अवैध फीस लौटाने के निर्देश दिए गए.

2. यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि छात्रों को किसी प्रकार का शैक्षणिक या मानसिक नुकसान न पहुंचे.

अभिभावकों का कहना है कि बावजूद इन आदेशों के, स्कूल ने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं किया.

कोर्ट ने फीस का 50 प्रतिशत जमा करने का सुझाव दिया
जस्टिस विकास महाजन ने अंतरिम समाधान के रूप में 50 प्रतिशत बढ़ी हुई फीस जमा करने का सुझाव दिया, जिसे अभिभावकों ने अस्वीकार कर दिया. उनका कहना है कि वे अवैध मांग के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं.

पूर्व में भी सामने आए थे गंभीर आरोप
याचिका में कोर्ट को याद दिलाया गया कि इसी साल अप्रैल में एक अन्य याचिका में डीपीएस द्वारका के खिलाफ ऐसी ही घटनाओं की पुष्टि एक जांच समिति की रिपोर्ट से हुई थी. उस रिपोर्ट में छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार, कक्षाओं से वंचित करना और निगरानी में रखना जैसी बातें सामने आई थीं.

अगली सुनवाई शुक्रवार को
अब निगाहें कोर्ट की अगली सुनवाई पर हैं, जो शुक्रवार को होगी. याचिकाकर्ताओं की मांग है कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल मिलकर स्कूल का प्रशासन अपने हाथ में लें ताकि बच्चों की शिक्षा और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: अब दिल्ली मेट्रो में टिकट के लिए नहीं चाहिए कई ऐप्स, बुकिंग हुई आसान, जानें तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget