एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस ने गठित की चार चुनावी कमेटी, अनुभवी नेताओं को मिली जगह, जानें पार्टी की...

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की अध्यक्षता में चुनाव समिति बनी है. इसमें अजय माकन, जेपी अग्रवाल और दिल्ली से संबंधित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.

Delhi News: कांग्रेस (Congress) ने अपनी दिल्ली (Delhi) इकाई के लिए मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति और घोषणा पत्र समिति समेत चार समितियों का गठन  का ऐलान किया. इन समितियों में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है. राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए प्रदेश चुनाव समिति, राजनीतिक मामलों की समिति, घोषणा पत्र समिति और अनुशासनात्मक समिति के गठन के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है."

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की अध्यक्षता में चुनाव समिति का गठन किया गया है. इसमें अजय माकन, जेपी अग्रवाल और दिल्ली से संबंधित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को राजनीतिक मामलों की समिति का संयोजक बनाया गया है. इस समिति में भी लवली, माकन और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है. वहीं, नरेंद्र नाथ की अगुवाई में अनुशासनात्मक समिति बनाई गई है.

AAP के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस

लोकसभा का चुनाव मई 2024 में होना है. दिल्ली में सात लोकसभी सीटें हैं. कांग्रेस ने सातों सीटों पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए दिल्ली कांग्रेस की चार कमेटी बनाई गई है. इन कमेटियों के पदाधिकारियों के नियुक्ति को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी मंजूरी दे दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ सकती है. इसको लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है. बहुत जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा होने की भी संभावना है. 

दिल्ली हज कमेटी की इस व्यवस्था का लाभ उठा यात्री बचा सकते हैं हजारों रुपये, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget