एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ा, CM केजरीवाल ने आज लिए ये बड़े फैसले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि ये फैलता बहुत तेजी से है लेकिन इसके लक्षण बहुत हल्के हैं. दिल्ली सरकार ने सारे इंतजाम किए हुए हैं इसलिए घबराएं नहीं.

Omicron Cases in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार यानी आज भी ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद दिल्ली में अब ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 24 हो गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग ने बताया कि 24 मरीजों में से 12 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 12 का इलाज चल रहा है.

कोरोना के खतरे को देखते हुए आज सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि सरकार ने अब दिल्ली के कोविड-19 के सभी पॉजिटिव मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का फैसला किया है

केजरीवाल ने और क्या कहा-

  • ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है, यदि कोई नया कोरोना वायरस संस्करण फैलता है तो हमारे पास अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है.
  • मैं केंद्र से दिल्ली में कोविड टीके की बुस्टर खुराक देने की अनुमति देने की अपील करता हूं.
  • हम घरों में एकांतवास व्यवस्था को मजबूत करेंगे क्योंकि कोविड के अधिकांश नए मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • दिल्ली में 99 फ़ीसदी लोगों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ और 70 फ़ीसदी ने दूसरा डोज़ ले लिया है. केंद्र सरकार से निवेदन है कि जिन्होंने दोनो डोज़ ले ली हैं, उनके लिए बूस्टर डोज़ की अनुमति दी जाए, हमारे पास इसके लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है.
  • केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का ऑमिक्रॉन वेरिएंट इतना ख़तरनाक नहीं है लेकिन ये फैलता तेज़ी से है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में हमने पर्याप्त इंतज़ाम कर लिए है. आप सभी से निवेदन है कि बाहर मास्क पहन कर ही निकलें और कोरोना को फैलने से रोकें.

दिल्ली सरकार ने सारे इंतजाम किए हुए हैं- केजरीवाल

वहीं केजरीवाल ने कहा, ''मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपको अस्पताल या दवा की जरूरत होती है तो दिल्ली सरकार ने सारे इंतजाम किए हुए हैं. अस्पताल, ऑक्सीजन और बेड हमने सबकी व्यवस्था कर ली है. किसी तरह की कोई कमी नहीं होने देंगे.''

होम आइसोलेशन प्रोग्राम को और मजबूत किया जाएगा

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि, ''हमने एक्सपर्ट्स से बात की तो यह पता चला कि इसमें हमारा होम आइसोलेशन का जो प्रोग्राम है, उसे और मजबूत किया जाएगा. ज्यादातर केस का इलाज घर के अंदर ही होगा. इसलिए 23 तारीख को मैं होम आइसोलेशन को लेकर एक रिव्यू बैठक करूंगा.''

पॉजिटिव मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा

केजरीवाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से केस बढ़ने लगे हैं. कल संख्या 100 के पार हो गई. इसमें पुराने वायरस के कितने केस हैं और नए वाले वायरस के कितने केस यह पता नहीं था. पहले हम सिर्फ एयरपोर्ट से आने वाले लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हो रही थी. अब हमने तय किया है कि जितने भी पॉजिटिव केस निकलेंगे उन्हें जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजेंगे. इससे पता चलेगा कि यह डेल्टा वाला कोरोना है या फिर ओमिक्रोन वाला कोरोना है.''

 

मास्क पहनने को लेकर ना बरतें लापरवाही

केजरीवाल ने ये भी कहा कि, ''हमने देखा है कि बाजारों में कि भीड़ ने  मास्क पहनना बंद कर दिया है. आपसे निवेदन है कि मास्क दोबारा पहनना शुरू कर दीजिए.दिल्ली में 99% लोगों को पहली डोज़ और 70% लोगों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है.  केंद्र सरकार से निवेदन है कि वो जल्द से जल्द बूस्टर डोज़ की इजाजत दें. हमारे पास तैयारी है, इजाजत मिलते ही हम बूस्टर डोज़ देना शुरू कर देंगे.''

ये भी पढ़ें

Delhi Cold Wave: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए कब मिलेगी शीत लहर से राहत?

UP Election 2022: IT विभाग की छापेमारी से भड़की यूपी की राजनीति, SP-BJP आमने-सामने, अखिलेश को मिल रहा प्रियंका का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget