एक्सप्लोरर

Delhi Cold Wave: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए कब मिलेगी शीत लहर से राहत?

Delhi Cold Wave: आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के बाद ही शीत लहरों से राहत मिलने की संभावना है.

Delhi Cold Wave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड अब पूरे शबाब पर है. शीत लहर की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं. वहीं सोमवार यानी आज  20 दिसंबर को ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग से सुबह 8:30 बजे मिले अपडेट के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. वहीं रविवार को यह 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

मंगलवार रात तक शीतलहर का रहेगा प्रकोप

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार तक शीतलहर चलने की संभावना है. आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार और कम होगी और इससे ठंड का असर भी कम होगा.  मंगलवार रात तक शीतलहर चलने की संभावना है, जिसके बाद तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi Cold Wave: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए कब मिलेगी शीत लहर से राहत?

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार दोनों दिन राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. आईएमडी में मौसम विज्ञान महानिदेशक आरके जेनामणि ने कहा कि 24 या 25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली में सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है क्योंकि हवा की गति गिर रही है. पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रात का तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में आज न्यूनतम तापमान

  • लोधी रोड- 3.1 डिग्री सेल्सियस
  • सफदरजंग- 3.2 डिग्री सेल्सियस
  • आया नगर- 3.6  डिग्री सेल्सियस
  • पालम- 5.8 डिग्री सेल्सियस
  • दिल्ली रिज- 5.0 डिग्री सेल्सियस

शीतलहर का असर पूरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ रहा है

वहीं आरके जेनामणि ने कहा, 'मौजूदा समय में शीतलहर का असर पूरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ रहा है. इसकी वजह पश्चिम से तेज रफ्तार वाली बर्फीली हवाएं चल रही हैं.  राजस्थान के चुरू और सीकर जैसे इलाकों में तापमान माइनस में चला गया है, जबकि अमृतसर और पंजाब में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी कनकनी, पटना, गया, समेत कई जगहों का तापमान गिरा, अभी चलती रहेगी पछुआ हवा

UP Election 2022: IT विभाग की छापेमारी से भड़की यूपी की राजनीति, SP-BJP आमने-सामने, अखिलेश को मिल रहा प्रियंका का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'

वीडियोज

Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget