एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर उठाया कोयले की कमी का मुद्दा, बिजली आपूर्ति बाधित होने की दी चेतावनी

दिल्ली में हो रही बिजली कटौती को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर से कोयले की कमी का मुद्दा उठाया है. CM केजरीवाल ने बिजली संयंत्रों में कोयले के कमी होने के कारण आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है.

 राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में बिजली की कटौती हो रही है. वहीं इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से कोयले की कमी का मुद्दा उठाया. सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के विभिन्न बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार की कमी का हवाला देते हुए आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है. सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में बिजली आपूर्ति का प्रबंधन दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है. हालांकि कोयले की कमी के कारण पूरे देश को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा पूरे देश में कोयले की भारी कमी है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रेलवे रैक की कमी है, जिसकी वजह से कोयले की भारी कमी के कारण देश भर के सभी बिजली संयंत्र बंद हैं. दिल्ली में तीन डिस्कॉम, टीपीडीडीएल, और बीएसईएस राजधानी और यमुना ने इस गर्मी में आपूर्ति के अपने क्षेत्रों में बिजली की मांग में पर्याप्त वृद्धि की उम्मीद की है. गर्मी में बिजली की मांगों को देखते हुए दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को अल्पकालिक बिजली खरीद से संबंधित कई प्रावधानों में ढील दी ताकि राजधानी में डिस्कॉम को बिना समय गंवाए उपलब्ध बिजली की खरीद हो सके.

सावधान दिल्ली! आसमान से बरसती आफत लोगों को पहुंचा रही अस्पताल, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

देश में एक अप्रैल को बिजली की उच्चतम मांग और आपूर्ति के बीच 810 मेगावाट की कमी थी. हालांकि बीते सप्ताह देश में बिजली की आपूर्ति रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी, सरकार के मुताबिक 29 अप्रैल को 207.11 गीगावाट बिजली की आपूर्ति की गई जबकि मंगलवार को यह 201.65 गीगावाट थी. वहीं कोयले की कमी को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर साफ आदेश दिया है कि हमारी प्राथमिकता है कि बिजली की कमी के बीच थर्मल पावर प्लांट के पास घरेलू ईंधन का पर्याप्त भंडार हो.

Delhi News: दिल्ली के रायसीना बंगाली स्कूल को बचाने आई दिल्ली सरकार, हाईकोर्ट में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget