एक्सप्लोरर

सावधान दिल्ली! आसमान से बरसती आफत लोगों को पहुंचा रही अस्पताल, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Delhi News: दिल्ली और एनसीआर के इलाके में तेजी से बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसकी वजह से कई बीमारियों से प्रभावित लोगों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ने लगी है.

Heat Lead Diseases: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आसमान से बरसती आफत ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है. डॉक्टरों ने बताया कि तापमान में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों में इससे प्रभावित मरीज सामने आ रहे हैं. तेजी से बढ़े तापमान के कारण लोगों में थकावट, अचेत होना, रक्तस्राव जैसे कई बीमारियां सामने आ रही हैं.

एक डॉक्टर ने बताया कि हमारा शरीर पसीना निकालकर गर्मी से लड़ता है, लेकिन ज्यादा गर्मी की स्थिति में हमारा शरीर तापमान का प्रबंधन नहीं कर पाता, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हीटस्ट्रोक यानी तापघात का शिकार बूढ़े, बच्चे और मधुमेह से पीड़ित लोग ज्यादा आसानी से हो जाते हैं.

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि डायरिया और उलटी होने के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. इससे हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का लेवल प्रभावित होता है, जिसके कारण अचेत होने का खतरा बढ़ जाता है. बकौल टाइम्स ऑफ इंडिया, इससे बचने के लिए डॉक्टर ने बताया कि हमें पर्याप्त मात्रा में लिक्विड पीने की आवश्यकता है, जैसे जूस, नींबू पानी आदि. वहीं डॉक्टरों ने ढीले और कम वजन वाले कपड़े पहनने की भी सलाह दी है.

Delhi News: दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने पीएम मोदी से की ये अपील, जानिए क्या कहा

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली एनसीआर

बता दें दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. इसी के साथ 'लू' की स्थिति बनी रहेगी, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नोएडा और गुरुग्राम में आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं. भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं साथ ही तेज धूप के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है.

Bhalswa Landfill Fire: दिल्ली महिला आयोग ने नॉर्थ एमसीडी के कमिश्नर को जारी किया समन, पिछले 15 सालों के खर्चे का मांगा ब्योरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget