एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में पानी बिल पर BJP पर भड़के सीएम अरविंद केजरीवाल, '...तो भूख हड़ताल भी करेंगे'

Delhi Water Bill: दिल्ली के पानी के भारी भरकम बिल को लेकर बीजेपी-आप में सियासी घमासान शुरू हो गया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कीम को बीजेपी एलजी से कह कर रुकवा देगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में पानी के बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सियासी घमासान शुरू हो गया है. पानी के भारी भरकम बिलों को लेकर शनिवार (24 फरवरी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां मैं कई लोगों से मिला, बहुत सारे लोगों के पाने की गलत बिल आ रहे हैं, मौके पर मौजूद 50-50 गज के मकान वालों का पानी बिल भी 40,000 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक आये हुए हैं.

भारी भरकम बिल की वजह का जिक्र करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कोरोना काल में कई महीने तक मीटर रीडर, मीटर रीडिंग लेने नहीं गए. उन्होंने दफ्तर में बैठकर फर्जी मीटर रीडिंग भर दी. इसकी वजह से गलत बिल आने लगे, भारी भरकम बिलों को जनता ने भरा ही नहीं और जिस पर इंट्रेस्ट, पेनाल्टी के कारण बिल लाखों में पहुंच गए है." अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इसको लेकर आप सरकार ने एक आकलन किया है, जिसकी वजह से दिल्ली में 11 लाख परिवारों के बिल गलत आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 11 लाख परिवारों के बिल ठीक नहीं किए जा सकते हैं, इसको ठीक करने में 80 साल लगेंगे. इसलिए उनकी सरकार एक स्कीम लेकर आई है. जिसमें पुराने बिल जो गलत आए, इनको ठीक किया जाए."

'90 से 95 फीसदी लोगों को बिल माफ'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गलत बिलों के कंप्यूटर में डालकर ऑटोमेटिक ठीक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पिछले पांच साल में दो ओके रीडिंग है, उसका औसत निकाल कर सारे महीनों के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे. इसमें जिसका पानी का बिल 20 हजार से कम आएगा, उसका बिल जीरो कर दिया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा अनुमान है कि 90 से 95 फीसदी तक लोगों का जिनका बिल गलत है, उनका बिल जीरो हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आज कई लोग जल बोर्ड के चक्कर काट कर रहे हैं. जल बोर्ड में रिश्वत देने पर बिल ठीक हो जाता है.

बीजेपी पर सीएम केजरीवाल ने लगाए ये आरोप
गलत पानी के बिल की माफी को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि बिजली का बिल गलत है, वह बिल फाड़ कर फेंक दें. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं बिल माफ करवा कर छोड़ूंग. इसके लिए चाहे मुझे भूख हड़ताल करनी पड़े. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने एलजी को कह कर ये स्कीम रुकवा दी है. ये बहुत गलत बात है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये पब्लिक वेलफेयर की स्कीम है, बीजेपी को आम आदमी पार्टी से दुश्मनी है, बीजेपी को ऐसा नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: वाहन मालिकों को बड़ी राहत, निजी पार्किंग में खड़े पुराने वाहनों को जब्त नहीं करेगा परिवहन विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget